इंतजार खत्म: एंड्रॉयड यूजर्स के लिए लॉन्च हुआ Clubhouse, इस देश के यूजर्स कर सकेंगे इस्तेमाल
Clubhouse का फिलहाल बीटा वर्जन ही रिलीज किया गया है और वह भी फिलहाल केवल अमेरिका में ही है, हालांकि कंपनी ने कहा है कि जल्द ही इसे अन्य देशों में लॉन्च किया जाएगा

विस्तार
ऑडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Clubhouse के सीईओ और को-फाउंडर पॉल डेविसन (Paul Davison) ने माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स को दिए एक इंटरव्यू में पिछले महीने ही था कि मई में Clubhouse का एंड्रॉयड वर्जन लॉन्च किया जाएगा और अब आखिरकार अपने वादे के मुताबिक कंपनी ने Clubhouse का एंड्रॉयड वर्जन लॉन्च कर दिया है।
Clubhouse का फिलहाल बीटा वर्जन ही रिलीज किया गया है और वह भी फिलहाल केवल अमेरिका में ही है, हालांकि कंपनी ने कहा है कि जल्द ही इसे अन्य देशों में लॉन्च किया जाएगा, जहां सिर्फ अंग्रेजी यूजर हैं। अमेरिका में Clubhouse के बीटा वर्जन में फिलहाल पेमेंट का फीचर नहीं है। यूजर्स से फीडबैक लेने के बाद इसे लॉन्च किया जाएगा।
Clubhouse को भले ही अमेरिका में लॉन्च कर दिया गया है लेकिन अभी भी यह इनवाइट ओनली ही है यानी यदि आपके पास किसी का इनवाइट नहीं है तो आप इसे इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के लिए ही यह इनवाइट ओनली है। Clubhouse ने यह भी कहा है कि जो आईओएस यूजर वेटलिस्ट में हैं उन्हें समर रोल के साथ ही एक्सेस मिलने लगेगा।
Clubhouse को पिछले साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था और फरवरी 2021 तक इसे 10 मिलियन लोगों ने डाउनलोड कर लिया था। इसकी जानकारी एप इंटेलिजेंस फर्म सेंसर टॉवर ने दी है। इससे पहले इसी महीने कंपनी ने मोनेटाइजेशन फीचर भी लॉन्च किया है ताकि क्रिएटर्स की कमाई हो सके।
गौरतलब है कि मल्टीमीडिया इंस्टैंट मैसेजिंग एप Telegram ने हाल ही में Telegram Voice Chats 2.0 नाम से एक फीचर लॉन्च किया है जो कि ऑडियो ओनली चैटिंग प्लेटफॉर्म है। इसमें अनलिमिटेड लोगों के साथ वॉयस कॉल किया जा सकता है।
- घातक: बच्चों में सोशल मीडिया का जहर घोलने में जुटा फेसबुक
- Covid 19 Vaccine: लोगों की सुविधा के लिए आरोग्य सेतु और CoWin में जोड़े जा सकते हैं ये चार फीचर
- कार्ल पेई की नई कंपनी Nothing अगले महीने लॉन्च करेगी पहला TWS Ear 1
- Covid 19 India: अमेजन-फ्लिपकार्ट ने रोकी स्मार्टफोन की डिलीवरी, इन इलाकों में है छूट