Realme C20A स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, हीलियो G35 प्रोसेसर के साथ मिलेगी 5000mAh की बैटरी
Realme C20A में एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI है। इसके अलावा फोन में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है।

विस्तार
रियलमी ने अपने नए स्मार्टफोन Realme C20A को बांग्लादेश में लॉन्च कर दिया है। Realme C20A इसी साल अप्रैल में भारत में लॉन्च हुए Realme C20 का अपग्रेडेड वर्जन है। Realme C20A में मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर दिया गया है और इसके अलावा इसमें सिंगल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।
Realme C20A की कीमत और उपलब्धता
Realme C20A की कीमत 8,990 बांग्लादेशी टका यानी करीब 7,800 रुपये है। इस कीमत में 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। फोन की बिक्री आयरन ग्रे और लेक ब्लू कलर में मिलेगा। बता दें कि Realme C20 को भारत में 6,999 रुपये में लॉन्च किया गया है।
Realme C20A की स्पेसिफिकेशन
Realme C20A में एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI है। इसके अलावा फोन में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। इसके अलावा इसमें मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर, 2 जीबी LPDDR4X रैम और 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।
Realme C20A का कैमरा
इसमें सिंगल रियर कैमरा दिया गया है जो कि 8 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/2.0 है। इसके साथ LED फ्लैश लाइट भी है। सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.2 है।
Realme C20A की बैटरी
कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ v5, GPS/A-GPS, माइक्रो यूएसबी, 3.5mm का हेडफोन जैक है। इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन का वजन 190 ग्राम है।
- इंतजार खत्म: एंड्रॉयड यूजर्स के लिए लॉन्च हुआ Clubhouse, इस देश के यूजर्स कर सकेंगे इस्तेमाल
- Covid 19 Vaccine: लोगों की सुविधा के लिए आरोग्य सेतु और CoWin में जोड़े जा सकते हैं ये चार फीचर
- घातक: बच्चों में सोशल मीडिया का जहर घोलने में जुटा फेसबुक
- Covid 19 India: अमेजन-फ्लिपकार्ट ने रोकी स्मार्टफोन की डिलीवरी, इन इलाकों में है छूट