WhatsApp: व्हाट्सएप में आया कमाल का अपडेट, दो महीने तक दिखेगी ग्रुप छोड़ने वालों की लिस्ट

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 08 Aug 2023 07:12 PM IST
सार

Whatsapp के इस फीचर की मदद से 60 दिन के अंदर ग्रुप छोड़ने वाले सभी मेंबर्स की लिस्ट देखी जा सकती है।

विज्ञापन
Whatsapp New Features For Group Chats See Past Participants
WhatsApp - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    मैसेजिंग और चैटिंग के लिए हम अक्सर व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं। व्हाट्सएप ग्रुप भी काफी इस्तेमाल किया जाता है। व्हाट्सएप ग्रुप के लिए कंपनी हाल ही में एक नई सुविधा को जारी कर दिया है, जिसकी मदद से आप ग्रुप छोड़ने वाले मेंबर्स की लिस्ट देख सकते हैं। व्हाट्सएप के इस फीचर की मदद से 60 दिन के अंदर ग्रुप छोड़ने वाले सभी मेंबर्स की लिस्ट देखी जा सकती है। चलिए जानते हैं इस फीचर के बारे में और इसे इस्तेमाल करने के बारे में...

    मेटा के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप ने हाल ही में अपने नए फीचर सी पास्ट पार्टिसिपेंट्स (See Past Participants) को जारी किया है। इस फीचर की मदद से ग्रुप छोड़ने वाले सभी मेंबर्स को देखा जा सकता है। बता दें कि व्हाट्सएप ने अपने प्लेटफॉर्म पर ग्रुप चैट को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए कई अपडेशन किए हैं, सी पास्ट पार्टिसिपेंट्स उन्हीं में से एक है।

    विज्ञापन

    सी पास्ट पार्टिसिपेंट्स की लिस्ट देखने के लिए आपको व्हाट्सएप एप ओपन करना है और जिस ग्रुप के बारे में आप जानकारी चाहते हैं उस पर जाएं। अब ग्रुप के नाम पर टैप करें और सबसे नीचे तक स्क्रॉल करें। यहां आपको व्यू ऑल का ऑप्शन दिखेगा। इस पर टैप करें यहां एक नई लिस्ट ओपन होगी। आपको सबसे नीचे तक स्क्रॉल करना है और व्यू पास्ट पार्टिसिपेंट्स पर टैप करना है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें