वायरल मैसेज: सरकार तीन महीने फ्री में दे रही इंटरनेट, क्या आपके पास भी आया यह मैसेज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 04 Jun 2021 11:17 AM IST
विज्ञापन
WhatsApp Fake Message goes viral Claims Free Internet Access From Government for 3 Months know the fact
whatsapp viral message - फोटो : amarujala

    आज जहां सोशल मीडिया किसी की मदद के लिए सबसे बड़ा हथियार साबित हो रहा है, फेक न्यूज को फैलाने के लिए भी यह उतना ही बड़ा हथियार है। सोशल मीडिया पर अफवाह जंगल की आग की तरह फैलती है। आए दिन सोशल मीडिया पर कई तरह के मैसेज वायरल होते रहते हैं, इनमें से कुछ सही होते हैं और अधिकतर गलत होते हैं। कुछ दिन पहले एक मैसेज वायरल हुआ था जिसे लेकर दावा किया गया था कि नई पॉलिसी के बाद भारत सरकार यूजर्स के मैसेज पढ़ेगी और सरकार द्वारा मैसेज पढ़े जाने की जानकारी रेड टिक से मिलेगी। अब व्हाट्सएप एक और मैसेज वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार 100 मिलियन यूजर्स को तीन महीने के लिए फ्री में इंटरनेट दे रही है। आइए जानते हैं इस मैसेज की सच्चाई और सरकार का पक्ष...

    whatsapp viral message
    whatsapp viral message - फोटो : pib

    वायरल मैसेज में क्या लिखा है?

    भारत सरकार द्वारा online पढ़ाई के लिए 100 Million यूजर्स को 3 महीने वाला Recharge Plan फ्री में देने का वादा किया है। अगर आपके पास Jio Airtel या Vi का Sim हैं तो आप इस ऑफर का लाभ उठा सकते है। मैंने फ्री रिचार्ज पाया, आप भी कर सकते हो। रीचार्ज प्राप्त करें। नोट:- नीचे दी गई लिंक परक करके अपना रिचार्ज प्राप्त करें।मैसेज के साथ एक लिंक भी शेयर किया जा रहा है।

    whatsapp viral message
    whatsapp viral message - फोटो : pib

    मैसेज पर सरकार ने क्या कहा है?

    यह मैसेज वायरल होकर सरकार के पास भी पहुंचा है। प्रेस इन्फॉर्मेंशन ब्यूरो की फैक्ट चेक टीम ने इसका फैक्ट चेक किया है। टीम ने ट्वीट करके कहा है, 'धोखाधड़ी से सावधान! #WhatsApp मैसेज में दावा किया गया है कि भारत सरकार 3 महीने के लिए 100 मिलियन उपयोगकर्ताओं को मुफ्त इंटरनेट सुविधा प्रदान कर रही है। #PIBFactCheck: यह दावा व लिंक #फ़र्ज़ी है। भारत सरकार द्वारा ऐसी कोई घोषणा नहीं की गयी है। ऐसे फर्जी वेबसाइट से सतर्क रहें।'

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें