घर की सफाई रोबोट से: Eufy Robovac G30 Hybrid भारत में हुआ लॉन्च
Eufy Robovac G30 Hybrid को Eufy होम एप से कंट्रोल किया जा सकता है। एप के साथ मल्टीपल क्लिनिंग मोड और ऑटो क्लीन के लिए शेड्यूल का भी विकल्प मिलता है। इसकी आवाज किसी माइक्रोवेब जितनी है। इस रोबोट को बोलकर भी कंट्रोल किया जा सकता है।

विस्तार
अमेरिकी कंपनी एंकर ने भारतीय बाजार में अपने नए वैक्यूम रोबोट Eufy Robovac G30 Hybrid को लॉन्च कर दिया है। यह एक टू इन वन रोबोट है जो कि सफाई के साथ-साथ मैपिंग भी कर सकता है। इसके साथ अमेजन एलेक्सा और गूगल असिस्टेंट दोनों का सपोर्ट है। Eufy Robovac G30 Hybrid का आकार गोलकारा है। यह रोबोट उन जगहों की सफाई करने में माहिर है जहां इंसान को पहुंचने में दिक्कत होती है।
इस रोबोट में Eufy की स्मार्ट डायनेमिक नेविगेशन टेक्नोलॉजी दी गई है। इसके अलावा इसमें पाथ ट्रैकिंग सेंसर भी है जो सही रास्ते की पहचान करता है और किसी वस्तु से टकराता नहीं है। Eufy Robovac G30 Hybrid की भारत में कीमत 23,999 रुपये है और इसकी बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर अमेजन इंडिया से हो रही है। इसे सिंगल कलर वेरियंट ब्लैक में खरीदा जा सकता है।
Eufy Robovac G30 Hybrid के फीचर्स
इस रोबोट में कंपनी का इनहाउस सेकेंड जेनरेशन BoostIQ दिया गया है जो कि वैक्यूम को ऑटोमेटिक एडजस्ट करता है। इसमें 2000pa का सक्शन पॉवर है जिसे लेकर बेहतर सफाई का दावा किया गया है। यह वैक्यूम रोबोट 2.85 पतला है। ऐसे में यह आलमारी और फर्निचर के नीचे भी आसानी से पहुंच जाता है।
Eufy Robovac G30 Hybrid को Eufy होम एप से कंट्रोल किया जा सकता है। एप के साथ मल्टीपल क्लिनिंग मोड और ऑटो क्लीन के लिए शेड्यूल का भी विकल्प मिलता है। इसकी आवाज किसी माइक्रोवेब जितनी है। इस रोबोट को बोलकर भी कंट्रोल किया जा सकता है।
- डोनाल्ड ट्रंप का ब्लॉग पेज भी हुआ बंद, सोशल मीडिया साइट पर पहले से ही हैं बैन
- अमेरिका: एपल की प्रतिस्पर्धा के विजेताओं में भारतवंशी अबिनया दिनेश भी शामिल
- 7000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ यह स्मार्टफोन, कीमत 13000 रुपये से कम
- दिल्ली हाईकोर्ट में सरकार: अपनी क्षमता का व्हाट्सएप कर रहा गलत इस्तेमाल, पॉलिसी के लिए यूजर्स पर बना रहा दबाव