फेसबुक डाटा लीक के बीच WhatsApp के CEO जान कौम ने दिया इस्तीफा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 01 May 2018 11:35 AM IST
WhatsApp CEO Jan Koum to leave Facebook amid privacy flap
whatsapp ceo jan koum

    WhatsApp के सीईओ जान कौम (Jan Koum) ने अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला लिया है। इसकी जानकारी कौम ने अपने फेसबुक पोस्ट पर दी है। व्हाट्सऐप के सीईओ के पद के अलावा जान कौम ने फेसबुक को भी अलविदा कह दिया है। वहीं कौम के फेसबुक पोस्ट पर फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कमेंट में कहा कि उन्हें कौम की कमी खलेगी।

    जान कौम ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, ' करीब 10 साल पहले ब्रायन एक्टन और मैंने व्हाट्सऐप को शुरू किया था और कुछ अच्छे लोगों के साथ यह सफर शानदार रहा, लेकिन अब आगे बढ़ने का वक्त आ गया है। इस दौरान अच्छे लोगों का मुझे आशीर्वाद मिला और व्हाट्सऐप के प्रति लोगों की दीवानगी देखने को मिलगी।'

    उन्होंने आगे लिखा, मैं ऐसे समय में कंपनी छोड़ रहा हूं जब व्हाट्सऐप का इस्तेमाल लोग मेरी कल्पना से भी ज्यादा कर रहे हैं। आज व्हाट्सऐप की टीम पहले से ज्यादा मजबूत और सक्षम है। मैं कुछ वक्त टेक्नोलॉजी से दूर होकर बिताना चाहता हूं। इस दौरान में अपनी कार में सैर करूंगा और गेम खेलूंगा। मेरे इस सफर को शानदार बनाने के लिए शुक्रिया।'

    वहीं कई रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि कौम ने फेसबुक के साथ व्हाट्सऐप के डाटा की प्राइवेसी को लेकर इस्तीफा दिया है, क्योंकि कौम हर हाल में व्हाट्सऐप यूजर्स की प्राइवेसी चाहते हैं। बता दें कि हाल ही में डाटा लीक के बाद फेसबुक और व्हाट्सऐप ने अपनी प्राइवेसी पॉलिसी बदली है।

    और पढ़ें...