Vivo Y53i भारत में हुआ लॉन्च, शाओमी रेडमी 5 से होगा मुकाबला

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 30 Apr 2018 04:27 PM IST
विज्ञापन
Vivo Y53i launched in India against Xiaomi redmi 5, Know price and specifications
Vivo Y53i

    वीवो ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Vivo Y53i को लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन पिछले साल भारत में लॉन्च हुए Vivo Y53 का अपग्रेडेड वर्जन है। इसकी कीमत भी वीवो वाय53 की कीमत से 2 हजार रुपये कम है। Vivo Y53i की सीधी टक्कर शाओमी के रेडमी 5 से होगी। वीवो वाय53 आई के खास फीचर्स की बात करें तो इसमें फेस अनलॉक और कैमरे में अल्ट्रा एचडी तकनीक दी गई है। यह फोन मैटे और ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा।

    Vivo Y53i की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Vivo Y53i
    Vivo Y53i - फोटो : Mahesh Telecom

    Vivo Y53i में एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0, डुअल सिम, 5 इंच की क्वॉडएडी आईपीएस डिस्प्ले, 1.4GHz का क्वॉडकोर स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 308 जीपीयू, 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    विज्ञापन

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा इस फोन में 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v4.2, GPS/A-GPS और 2500mAh की बैटरी है। इस फोन की कीमत 7,990 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें