ट्विटर कर रहा नए प्लेटफॉर्म पर काम, ट्वीटडेक को मिल सकता है आराम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 11 Mar 2021 10:50 AM IST
विज्ञापन
Twitter Working on a new version of TweetDeck Platform says Product Chief Kayvon Beykpour
TweetDeck - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    अमेरिकी माइक्रोब्लॉगिंग और सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर अब एक प्लेटफॉर्म पर काम कर रहा है जो कि TweetDeck का ही एक नया अवतार होगा। नए प्लेटफॉर्म के जरिए यूजर्स सभी लिस्ट अरेंज कर सकेंगे और फीड अपने हिसाब से देख सकेंगे। नए प्लेटफॉर्म को लेकर ट्विटर ने फिलहाल कोई खास जानकारी साझा नहीं की है लेकिन उम्मीद है कि इस साल के अंत तक इसे लॉन्च किया जाए। नए प्लेटफॉर्म की जानकारी द वर्ज को दिए एक इंटरव्यू में ट्विटर के प्रोडक्ट कयोन बयपोर (Kayvon Beykpour) ने दी है।

    TweetDeck ट्विटर का एक वैकल्पिक प्लेटफॉर्म है जिसके जरिए एक साथ कई अकाउंट को एक्सेस करने और कई अकाउंट के फीड को एक साथ देखने का मौका मिलता है। ट्वीटडेक में कई ऐसे फीचर्स भी हैं जो ट्विटर में नहीं हैं। उदाहरण के तौर पर आप ट्विटर के जरिए ट्वीट को शिड्यूल नहीं कर सकते, लेकिन TweetDeck में यह सुविधा है।

    विज्ञापन

    आपको बता दें कि पिछले 10 साल से ट्वीटडेक को कोई अपडेट नहीं मिला है और ना ही कोई नया फीचर जोड़ा गया है। ट्वीटडेक को 12 साल पहले लॉन्च किया गया था और ट्विटर ने इसे 2011 में खरीद लिया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ट्वीटडेक को लेकर कयोन बयपोर और उनकी टीम का मानना है वो इस पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। इसलिए अब नए ट्वीटडेक पर विचार हो रहा है, हालांकि बयपोर ने नए ट्वीटडेक की लॉन्चिंग तारीख को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। इसके अलावा यह भी अभी साफ नहीं है कि TweetDeck को नए फीचर्स के साथ लॉन्च किया जाएगा या फिर नया ट्वीटडेक ही लॉन्च होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें