Twitter Verification: अब कोई भी कर सकता है ब्लू टिक के लिए अप्लाई, यह है तरीका

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 21 May 2021 09:14 AM IST
सार

छह तरह के अकाउंट का वेरिफिकेशन होगा जिनमें सरकारी कंपनी, ब्रांड्स, नॉन प्रॉफिट ऑर्गेनाइजेशन, न्यूज, इंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स, ऑर्गेनाइजर और दूसरे प्रभावशाली व्यक्ति शामिल हैं

विज्ञापन
Twitter Verification Application Process Restarts now know How to Apply
Twitter Verification - फोटो : twitter

    विस्तार

    करीब तीन साल के इंतजार के बाद ट्विटर ने आखिरकार पब्लिक वेरिफिकेशन शुरू कर दिया है। अब कोई भी अपने Twitter अकाउंट को वेरिफाई करने के लिए अप्लाई कर सकता है। आपको बता दें कि साल 2017 में ट्विटर ने पब्लिक वेरिफिकेशन बंद कर दिया था। Twitter ने कहा है कि नई वेरिफिकेशन प्रक्रिया जल्द ही सभी के लिए जारी कर दिया जाएगा। इससे पहले पिछले सप्ताह ही रिवर्स इंजीनियरिंग एक्सपर्ट जेन मनचुन वोंग ने ट्वीट करके ट्विटर के वेरिफिकेशन की जानकारी दी थी। उनका कहना था कि पब्लिक अकाउंट वेरिफिकेशन की तैयारियां आखिरी चरण में हैं और जल्द ही इसे लाइव किया जाएगा। उन्होंने एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया था।

    ट्विटर ने साफ तौर पर कहा है कि शुरुआती चरण में छह तरह के अकाउंट का वेरिफिकेशन होगा जिनमें सरकारी कंपनी, ब्रांड्स, नॉन प्रॉफिट ऑर्गेनाइजेशन, न्यूज, इंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स, ऑर्गेनाइजर और दूसरे प्रभावशाली व्यक्ति शामिल हैं, हालांकि ट्विटर ने यह भी कहा है कि उन अकाउंट्स को भी वेरिफाई किया जाएगा जिनके फॉलोअर्स काफी ज्यादा हैं।

    विज्ञापन

    ट्विटर पर वेरिफाई होने के लिए आपके अकाउंट में नाम स्पष्ट होना चाहिए, प्रोफाइल पिक्चर होनी चाहिए और मोबाइल नंबर या फिर ई-मेल आईडी वेरिफाइड होनी चाहिए। इसके अलावा यदि आपका अकाउंट पिछले 6 महीने से एक्टिव है तभी आप वेरिफाई के लिए अप्लाई कर सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    जैसे ही ट्विटर की वेरिफिकेशन प्रक्रिया शुरू होगी तो उसके बाद सभी यूजर्स के अकाउंट सेटिंग में वेरिफिकेशन एप्लिकेशन दिखने लगेगा। वेरिफिकेशन का टैब सभी यूजर्स के अकाउंट में दिखेगा। वेरिफिकेशन टैब दिखने के बाद आपको ऊपर बताए गई 6 कैटेगरी में से किसी एक का चयन करना होगा और उसके बाद सरकारी पहचान पत्र, ई-मेल आईडी, वेबसाइट लिंक जैसी जानकारी ट्विटर को देनी होगी। अप्लाई करने के बाद ट्विटर आपके द्वारा दी गई जानकारियों की जांच करेगा और फिर आपके अकाउंट को ब्लू टिक के साथ वेरिफाई किया जाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें