TECNO और itel के स्मार्टफोन की भी वारंटी दो महीने तक बढ़ी, ऐसे करें अप्लाई

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 20 May 2021 05:03 PM IST
सार

आईटेल ने कहा है कि जिन फोन की वारंटी 15 अप्रैल से 15 जून के बीच खत्म हो रही है, उनकी वारंटी 2 महीने बढ़ा दी गई है

itel and tecno extended warranty by two months due to coronavirus imposing lockdown
itel and tecno फोन की वारंटी बढ़ी - फोटो : amarujala

    विस्तार

    देश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए टेक्नो और आईटेल ने भी अपने स्मार्टफोन की वारंटी को दो महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। TECNO ने कहा है जिन यूजर्स के फोन की वारंटी 15/04/21 से 15/06/21 के बीच समाप्त हो रही है, उनकी वारंटी अगले दो महीने के लिए बढ़ा दी गई है। इस वारंटी का लाभ आप गूगल प्ले-स्टोर से carlcare एप डाउनलोड करके उठा सकते हैं। इस एप में आपको अपने फोन का IMEI नंबर डालना होगा। बढ़ी हुई वारंटी का लाभ लेने के लिए आपको एप पर 30/06/21 से पहले अप्लाई करना होगा।

    itel ने भी दो महीने बढ़ाई वारंटी

    बजट स्मार्टफोन मार्केट में अपनी मजबूत पकड़ रखने वाली कंपनी आईटेल ने भी अपने फोन की वारंटी को 60 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। यह वारंटी फीचर फोन और स्मार्टफोन दोनों पर लागू होगी। कंपनी ने कहा है कि जिन फोन की वारंटी 15 अप्रैल से 15 जून के बीच खत्म हो रही है, उनकी वारंटी 2 महीने बढ़ा दी गई है। इस वारंटी का भी लाभ लेने के लिए यूजर्स को CarlCare एप पर 30 जून से पहले अप्लाई करना होगा।

    बता दें कि इससे पहले पोको, वीवो, शाओमी और ओप्पो ने भी अपने स्मार्टफोन और अन्य डिवाइस की वारंटी बढ़ाने का एलान किया है। सबसे पहले पिछले सप्ताह पोको इंडिया ने दो महीने वारंटी बढ़ाने का एलान किया और उसके बाद वीवो, शाओमी और ओप्पो ने भी अपने स्मार्टफोन की वारंटी को बढ़ा दिया है। बता दें कि पिछले साल भी कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण कई कंपनियों ने स्मार्टफोन की वारंटी को बढ़ाया था।

    शाओमी स्मार्टफोन की वारंटी

    शाओमी के सभी स्मार्टफोन की वारंटी अगले दो महीने के लिए बढ़ा दी गई है। इसका लाभ शाओमी (एमआई) और रेडमी के सभी स्मार्टफोन यूजर्स को होगा। यदि आपके पास एमआई या रेडमी का कोई स्मार्टफोन या अन्य डिवाइस है जिसकी वारंटी मई और जून में खत्म हो रही है तो ऐसी डिवाइस की वारंटी दो महीने तक बढ़ा दी गई है।

    ओप्पो स्मार्टफोन की वारंटी

    ओप्पो ने भी अपने भारतीय ग्राहकों की जरूरत को समझते हुए अपने स्मार्टफोन और अन्य डिवाइस की वारंटी को जून तक बढ़ा दिया है। कंपनी ने ग्राहकों की सुविधा के लिए एक व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया है जो कि +91-9871502777 है। इस नंबर पर मैसेज करके आप सर्विस सेंटर के बारे में रियल टाइम में जानकारी ले सकते हैं।

    पोको स्मार्टफोन की वारंटी

    पोको इंडिया ने भी स्मार्टफोन की वारंटी को दो महीने तक बढ़ा दिया है। कंपनी ने कहा है कि जिन ग्राहकों के स्मार्टफोन की वारंटी मई और जून 2021 में खत्म हो रही है, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसे ग्राहकों के फोन की वारंटी को अगले दो महीने के लिए बढ़ा दिया गया है।

    वीवो स्मार्टफोन की वारंटी

    वीवो ने भी अपने स्मार्टफोन की वारंटी को 1 महीने के लिए बढ़ा दिया है। वीवो ने कहा है कि यह वारंटी कंपनी के सभी प्रोडक्ट के साथ मिलेगी, हालांकि यह सुविधा सभी ग्राहकों के लिए नहीं, बल्कि सिर्फ उन ग्राहकों के लिए है जिनके शहर या राज्य में लॉकडाउन लगा हुआ है। वारंटी बढ़ाने के लिए अलावा वीवो ने अपने ग्राहकों के लिए पिक एंड ड्रॉप सेवा भी शुरू की है जो कि पूरी तरह से मुफ्त है। वीवो ने अपने एक बयान में कहा है कि 30 दिन वारंटी बढ़ने की शुरुआत उस दिन से होगी जिस दिन से सर्विस सेंसर बंद हुआ है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें