25 मई को लॉन्च होगा रियलमी का नया ब्रांड D, स्मार्ट प्रोडक्ट हो सकते हैं लॉन्च
कंपनी ने कहा है कि 25 मई 2021 को उसका नया ब्रांड D लॉन्च होगा। रियलमी ने नए ब्रांड के प्रोडक्ट के बारे में तो नहीं बताया है लेकिन टीजर को देखकर उम्मीद की जा रही है कि ब्रांड डी के तहत स्मार्ट प्रोडक्ट लॉन्च होंगे।

विस्तार
भारत के सबसे तेजी से बढ़ते हुए स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी ने आज रियलमी टेकलाईफ ईकोसिस्टम के तहत अपने पहले ब्रांड के ग्लोबल लॉन्च की घोषणा की है। कंपनी ने कहा है कि 25 मई 2021 को उसका नया ब्रांड D लॉन्च होगा। अपने ट्विटर हैंडल @realmeTechLife द्वारा ब्रांड ने अपने नए ब्रांड के लॉन्च के बारे में बताया है कि इसकी शुरुआत एक सपने के साथ हुई, जिसने कुछ अलग करने के लिए इसके नई डिजाइन की खोज की। रियलमी ने नए ब्रांड के प्रोडक्ट के बारे में तो नहीं बताया है लेकिन टीजर को देखकर उम्मीद की जा रही है कि ब्रांड डी के तहत स्मार्ट प्रोडक्ट लॉन्च होंगे।
नए ब्रांड को लेकर रियलमी इंडिया और यूरोप के सीईओ माधव शेठ ने कहा, 'हम इस बात से बहुत उत्साहित हैं कि कुछ ही दिनों में 'D' आ जाएगा और यह हमारे रियलमी टेकलाईफ ईकोसिस्टम का पहला ब्रांड होगा। हम भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में हमें मिल रहे रेस्पॉन्स के लिए आभारी हैं। हमें विश्वास है कि आगामी ब्रांड को हर किसी का प्यार मिलेगा और उन्हें आगामी ब्रांड से टेकलाईफ उत्पादों की आकर्षक सीरीज के साथ कुछ अलग, नया, उपयोगी अनुभव मिलेगा।'
बता दें कि हाल ही में चिपसेट निर्माता कंपनी क्वॉलकॉम ने हाल ही में अपने नए चिपसेट स्नैपड्रैगन 778G 5G को लॉन्च किया है। इस नए 5जी प्रोसेसर की लॉन्चिंग के साथ ही रियलमी ने इस प्रोसेसर के साथ आने वाले फोन का भी एलान कर दिया है। रियलमी ने कहा है कि Realme Quicksilver दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा जिसे 778G 5जी के साथ लॉन्च किया जाएगा।
Realme Quicksilver एक प्रीमियम मिडरेंज स्मार्टफोन होगा जिसका मुकाबला शाओमी, मोटोरोला, ओप्पो और वीवो जैसी कंपनियों से होगा। स्नैपड्रैगन 778G 5G एक 6nm प्रोसेस पर तैयार किया गया 5जी प्रोसेसर है। इसमें क्वॉलकॉम का Kryo 670 CPU दिया गया है जिसे लेकर 40 फीसदी बेहतर प्रोसेसिंग और 40 फीसदी बेहतर GPU परफॉर्मेंस का दावा किया गया है।
- Samsung Galaxy F सीरीज का पहला 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, मिला स्नैपड्रैगन 750G प्रोसेसर
- Covid 19: सैमसंग ने कर्नाटक सरकार को दिए 14,000 मेडिकल किट, 24 ऑक्सीजन कन्सेंट्रेटर
- Poco M3 Pro: 5जी सपोर्ट के साथ लॉन्च हुआ यह फोन, मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर है लैस
- 17 घंटे के बैकअप के साथ Realme Buds Wireless 2 Neo हुआ लॉन्च