Twitter Blue Tick: क्या इन लोगों को अभी भी फ्री में मिल रहा ब्लू टिक, आखिर क्या है सच्चाई

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sun, 23 Apr 2023 01:05 PM IST
सार

खबर है कि जिन ट्विटर यूजर्स के हैंडल पर 1 मिलियन यानी 10 लाख फॉलोअर्स हैं उन्हें ब्लू टिक फ्री में मिल रहा या फिर उनके अकाउंट से ब्लू टिक वापस नहीं लिया गया है। आइए जानते हैं कि इस मामले में कितनी सच्चाई है...

विज्ञापन
Twitter Users With a Million Followers Are Getting Blue tick free know the truth
twitter blue tick - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    एलन मस्क ने फ्री यानी लिगेसी ब्लू टिक को हटा दिया है। अब बड़े से बड़े सेलेब्रिटी और पत्रकारों के ट्विटर हैंडल पर ब्लू टिक नजर नहीं आ रहे। ब्लू टिक हटाए जाने के बाद तो अमिताभ बच्चन ने बवाल ही काट दिया था। उनके ट्वीट से लग रहा था कि वे ब्लू टिक के बिना रह ही नहीं सकते, हालांकि बाद में उन्होंने ब्लू टिक के लिए पैसे दिए और उनके अकाउंट पर ब्लू टिक वापस आया। अबी इसी बीच एक खबर है कि जिन ट्विटर यूजर्स के हैंडल पर 1 मिलियन यानी 10 लाख फॉलोअर्स हैं उन्हें ब्लू टिक फ्री में मिल रहा या फिर उनके अकाउंट से ब्लू टिक वापस नहीं लिया गया है। आइए जानते हैं कि इस मामले में कितनी सच्चाई है...

    कई यूजर्स ने दावा किया है कि उनके अकाउंट पर 1 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं और पैसे नहीं देने के बाद भी उनके हैंडल से ब्लू टिक नहीं हटाया गया है। यदि इस दावे में सच्चाई है तो अमिताभ बच्चन के अकाउंट से ब्लू टिक गायब नहीं होता। अमिताभ को ट्विटर पर 48.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। ब्लू टिक वापस मिलने के बाद अमिताभ ने ट्वीट किया, ''ए Musk भैया ! बहुत बहुत धन्यवाद देत हैं हम आपका ! उ , नील कमल ✔️ लग गवा हमार नाम के आगे !अब का बताई भैया ! 😁गाना गये का मन करत है हमार ! सनबो का ? इ लेओ सुना "तू चीज़ बड़ी है musk musk ... तू चीज़ बड़ी है, musk " 🎶'

    विज्ञापन

    अमिताभ के बाद विराट कोहली और आलिया भट्ट का भी ब्लू टिक वापस मिल गया है, हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि उन्होंने पैसे देकर ब्लू टिक वापस लिए हैं या मिलियन फॉलोअर्स होने के कारण उन्हें ब्लू टिक वापस मिला है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    @Valkyrae हैंडल के एक यूजर ने दावा किया है उन्होंने ब्लू टिक के लिए पैसे नहीं दिए हैं, बावजूद उनके अकाउंट पर ब्लू टिक बना हुआ है। @hasanthehun हैंडल के यूजर ने भी इसी तरह का दावा किया है। वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान ने भी दावा किया है कि एक मिलियन से अधिक फॉलोअर्स होने के कारण उनके अकाउंट से ब्लू टिक वापस नहीं लिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें