Twitter डेस्कटॉप यूजर्स के लिए जारी किया शेड्यूल फीचर, ऐसे करें इस्तेमाल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 29 May 2020 07:59 PM IST
सार
विज्ञापन
Twitter updates web app Allow Users to Schedule Tweets from desktop version
Twitter Schedule - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने अपने यूजर्स को बड़ा तोहफा देते हए शेड्यूल का फीचर जारी कर दिया है। ट्विटर के वेब वर्जन पर यह फीचर दुनियाभर के यूजर्स के लिए जारी कर दिया गया है। बता दें कि इससे पहले ट्वीट शेड्यूल करने की सुविधा सिर्फ ट्वीटडेक में ही मिलती थी।

    ट्विटर के डेस्कटॉप वर्जन पर अब फोटो, जिफ, पोल और इमोजी के बाद एक कैलेंडर का भी आइकन नजर आएगा जिस पर क्लिक करके आप अपने किसी ट्वीट को शेड्यूल कर सकते हैं। इसके बाद आपके द्वारा तय किए समय पर अपने आप ट्वीट हो जाएगा। इस फीचर की टेस्टिंग पिछले साल नवंबर से ही हो रही थी।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: Twitter ला रहा है बड़े काम का फीचर, रिप्लाई पर यूजर्स खुद लगा सकेंगे लगाम

    बताते चलें कि ट्विटर ने हाल ही में एक नए फीचर के टेस्टिंग की जानकारी दी है। नए फीचर के आने के बाद यूजर्स खुद सेटिंग कर पाएगा कि उसके किसी ट्वीट पर कितने लोग रिप्लाई करें यानी किसी ट्वीट पर कितने लोग रिप्लाई करें इसका अधिकार अब ट्वीट करने वाले के पास होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अभी तक किसी ट्वीट पर अनगिनत लोग रिप्लाई कर सकते हैं। ट्विटर ने इस फीचर के टेस्टिंग की जानकारी ट्वीट करके दी है। ट्विटर के नए अपडेट के बाद यूजर्स के पास इस बात का अधिकार होगा कि वह अपने किसी ट्वीट पर किसको रिप्लाई का अधिकार दे रहा है और किसे नहीं। इस सेटिंग के लिए यूजर्स को तीन विकल्प मिलेंगे जिनमें एवरीवन, पीपुल्स यू फॉलो और वनली पीपुल्स यू मेंशन शामिल हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें