Twitter ला रहा है बड़े काम का फीचर, रिप्लाई पर यूजर्स खुद लगा सकेंगे लगाम
यूजर्स पर अपने ट्वीट रिप्लाई कर लगा सकेंगे लगामसिर्फ चुनिंदा लोग ही कर पाएंगे रिप्लाईट्रोलिंग से मिलेगा छुटकारा

विस्तार
माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है जिसके बाद रिप्लाई को तय किया जा सकेगा। दूसरे शब्दों में कहें तो नए फीचर के आने के बाद यूजर्स खुद सेटिंग कर पाएगा कि उसके किसी ट्वीट पर कितने लोग रिप्लाई करें यानी किसी ट्वीट पर कितने लोग रिप्लाई करें इसका अधिकार अब ट्वीट करने वाले के पास होगा। अभी तक किसी ट्वीट पर अनगिनत लोग रिप्लाई कर सकते हैं। ट्विटर ने इस फीचर के टेस्टिंग की जानकारी ट्वीट करके दी है।
ट्विटर के नए अपडेट के बाद यूजर्स के पास इस बात का अधिकार होगा कि वह अपने किसी ट्वीट पर किसको रिप्लाई का अधिकार दे रहा है और किसे नहीं। इस सेटिंग के लिए यूजर्स को तीन विकल्प मिलेंगे जिनमें एवरीवन, पीपुल्स यू फॉलो और वनली पीपुल्स यू मेंशन शामिल हैं।
ट्विटर ने इस फीचर को लेकर एक वीडियो डेमो भी जारी किया है। नए फीचर का विकल्प ट्वीट कंपोज बटन के ठीक नीचे मिलेगा। ट्विटर के इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि ट्रोलिंग पर लगाम लगेगी, क्योंकि इस फीचर के आने के बाद एक सीमित संख्या में भी रिप्लाई किया जा सकेगा, हालांकि इस फीचर को कब जारी किया जाएगा, इसकी फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
बता दें कि कुछ दिन पहले ही ट्विटर ने कहा था कि वह एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है जिसके बातद ट्विटर यूजर्स अपनी पोस्ट को आने वाले समय के लिए शेड्यूल कर सकेंगे। ट्विटर अपने प्लेटफॉर्म पर हेट स्पीच और ट्रोलिंग को रोकने के लिए इस फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। कुछ चुनिंदा डेस्कटॉप यूजर्स को ही यह नया फीचर मिला है। उम्मीद की जा रही हैं कि कंपनी जल्द ही इस फीचर को अन्य यूजर्स के लिए पेश करेगी।
- Aarogya Setu App हवाई यात्रा के लिए हुआ अनिवार्य, ग्रीन स्टेटस वाले यात्रियों को ही मिलेगी एंट्री
- Facebook ने खास फीचर किया लॉन्च, अब यूजर्स अपनी प्रोफाइल कर सकेंगे लॉक
- ZOOOK ने पेश किया इंफ्रारेड थर्मामीटर, तापमान को सेव करके रखने का है फीचर
- Honor 9X Pro स्मार्टफोन की आज है पहली सेल, मिलेंगे शानदार ऑफर्स