गूगल ने 1,755 यूजर्स को सरकार समर्थित साइबर हमलों की चेतावनी दी, निशाने पर थे भारत के 100 यूजर्स

प्रदीप पाण्डेय
पीटीआई, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 29 May 2020 07:26 PM IST
सार
विज्ञापन
Indian Internet Users Targeted by Govt-Backed Phishing Attacks says google
cyber attack - फोटो : Social Media

    विस्तार

    गूगल ने अप्रैल में अपने दुनियाभर के यूजर्स को कुल 1,755 सरकार समर्थित साइबर हमलों की चेतावनी भेजी। इसमें करीब 100 चेतावनी भारत के यूजर्स को भी भेजी गयी। गूगल ने कहा कि पिछले महीने उसने यूजर्स को सरकार समर्थित साइबर हमलों की 1,755 चेतावनियां भेजीं। इनमें भारत के 51 से 100 यूजर्स को भी पिछले महीने ऐसे साइबर हमले की सूचना भेजी गयी।

    कंपनी ने कहा कि सरकार समर्थित साइबर हमलावरों ने अलग-अलग लक्ष्य के लिए अपने हमले किए। कुछ मामलों में हमलावर का लक्ष्य खुफिया जानकारी जुटाना या बौद्धिक संपदा अधिकार चुराना था। वहीं कुछ हमले विरोधियों या कार्यकर्ताओं को लक्ष्य बनाकर किए गए। जबकि कुछ हमलों का लक्ष्य गलत सूचनाओं का अभियान चलाना रहा।

    विज्ञापन

    वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि उसके ‘थ्रेट एनालिसिस ग्रुप’ (टैग) ने 50 से अधिक देशों में 270 से अधिक सरकार समर्थित साइबर हमलावरों पर निगरानी रखी। हालांकि गूगल ने यह स्पष्ट नहीं किया कि किन देशों की सरकार ने इन यूजर्स को निशाना बनाया।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    पिछले साल के मुकाबले इस साल सरकार समर्थित साइबर हमलों में कमी देखी गई है। पिछले साल गूगल ने कहा था कि भारत के 500 लोगों पर सरकार समर्थित साइबर अटैक हुआ। गूगल ने कहा था कि भारत के अलावा अन्य 149 देशों में भी इस तरह के 12 हजार से अधिक साइबर अटैक हुए

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें