नया फीचर: Twitter में आया नया अपडेट, अब 4K तस्वीरें कर सकेंगे शेयर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 22 Apr 2021 10:02 AM IST
सार

Twitter ने इसकी जानकारी ट्वीट करके दी है। 4के फोटो का सपोर्ट अब एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के लिए जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
Twitter UPDATE now everyone tweet pictures in 4K on Android and iOS
Twitter 4K Upload - फोटो : amarujala

    विस्तार

    माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter ने एक लंबे इंतजार के बाद अपने यूजर्स को 4के फोटो को ट्वीट करने और देखने की सुविधा दी है। Twitter ने इसकी जानकारी ट्वीट करके दी है। 4के फोटो का सपोर्ट अब एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के लिए जारी कर दिया गया है।

    Twitter वेब वर्जन पर पहले से ही हाई रिजॉल्यूशन यानी 4096x4096 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली तस्वीरों को शेयर करने का सपोर्ट है, लेकिन मोबाइल के लिए यही रिजॉल्यूशन 2048x2048 पिक्सल है। ट्विटर काफी दिनों से इसकी टेस्टिंग मोबाइल एप से 4के फोटो अपलोड के जरिए कर रहा था और अब इसे सभी के लिए जारी किया जा रहा है।

    विज्ञापन

    4के फोटो सपोर्ट को इनेबल करने के लिए आपको एप की सेटिंग में जाना होगा और फिर “data usage” के विकल्प को चुनना होगा। उसके बाद आपको “high-quality images” का विकल्प मिलेगा जिसे ऑन करने के बाद आप ट्विटर के मोबाइल एप पर 4के फोटो अपलोड कर सकेंगे और देख सकेंगे। इसमें वाई-फाई और मोबाइल नेटवर्क का भी विकल्प मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें