Threads के वायरल होते ही Twitter ने Meta को धमकाया, मुकदमा करने की दी धमकी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 07 Jul 2023 09:16 AM IST
सार

Threads की लॉन्चिंग के ट्विटर ने मेटा को धमकाया है। ट्विटर ने मेटा पर Threads को लेकर मुकदमा करने की धमकी दी है। न्यूज साइट सेमाफोन की रिपोर्ट के मुताबिक ट्विटर अपने नए थ्रेड्स प्लेटफॉर्म को लेकर मेटा प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी दी।

Twitter Threatens to Sue Meta Over Threads All details here
threads vs twitter - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने जब पिछले साल Twitter को खरीदा था तो लोगों को लगा था कि अब इस सोशल साइट में बड़े बदलाव होंगे और एप के इस्तेमाल का तरीका बदलेगा, लेकिन मस्क ने ट्विटर के साथ कुछ ऐसा कर दिया कि पूरी दुनिया के यूजर्स नाराज हो गए। मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने इसका फायदा उठाया और अपने टेक्स्ट आधारित Threads को लॉन्च कर दिया। लॉन्चिंग के साथ ही Threads वायरल हो गया है और महज 28 घंटे में इसके डाउनलोड का आंकड़ा 3 करोड़ को पार कर गया है।

    अब Threads की लॉन्चिंग के ट्विटर ने मेटा को धमकाया है। ट्विटर ने मेटा पर Threads को लेकर मुकदमा करने की धमकी दी है। न्यूज साइट सेमाफोन की रिपोर्ट के मुताबिक ट्विटर अपने नए थ्रेड्स प्लेटफॉर्म को लेकर मेटा प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी दी। ट्विटर के वकील एलेक्स स्पिरो ने इसे लेकर फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को एक पत्र भी भेजा है।

    यह पूरा विवाद कॉपीराइट को लेकर शुरू हुआ है। Twitter का दावा है कि Threads का इंटरफेस ट्विटर जैसा है। इसके अलावा ट्विटर में एक फीचर है जिसे Thread कहा जाता है। जब कोई लंबा ट्वीट कई हिस्सों में करता है वह थ्रेड में बंट जाता है। ऐसे में ट्विटर ने कॉपीराइट का भी दावा किया है। मेटा ने अभी तक इस रिपोर्ट पर कोई बयान नहीं दिया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें