Realme narzo 60 Vs Oneplus Nord CE 3 lite: 20 हजार की कीमत में कौन है बेस्ट स्मार्टफोन, जानें सभी डिटेल्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 06 Jul 2023 06:17 PM IST
विज्ञापन
Realme narzo 60 Vs Oneplus Nord CE 3 lite which is best smartphone under 20 thousand
Realme narzo 60 Vs Oneplus Nord CE 3 lite - फोटो : अमर उजाला

    स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी ने आज अपने नए मिड रेंज फोन Realme Narzo 60 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 17,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। लगभग इसी कीमत पर वनप्लस का Nord CE 3 lite आता है, जिसे हाल ही में लॉन्च किया गया है। दोनों फोन 20 हजार से कम कीमत में दमदार स्पेसिफिकेशन के साथ आते हैं। यदि आप भी 20 हजार से कम कीमत में फोन खोज रहे हैं और इन दोनों फोन में से कंफ्यूज हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको Realme narzo 60 Vs Oneplus Nord CE 3 lite के बारे में सभी डिटेल्स देने वाले हैं। चलिए जानते हैं।

    Realme narzo 60 Vs Oneplus Nord CE 3 lite
    Realme narzo 60 Vs Oneplus Nord CE 3 lite - फोटो : Realme

    Realme narzo 60 Vs Oneplus Nord CE 3 lite: कीमत

    OnePlus Nord CE 3 Lite 5G की शुरुआती कीमत 19,999 रुपये है। इस कीमत पर 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलता है। 8 जीबी + 256 जीबी वेरियंट की कीमत 21,999 रुपये है। फोन पेस्टल लाइम और क्रोमेटिक ग्रे कलर ऑप्शन में आता है।Narzo 60 5G कॉस्मिक ब्लैक और मार्स ऑरेंज कलर ऑप्शन में आता है। फोन के 8GB + 128GB वेरियंट की कीमत 17,999 रुपये और 8GB + 256GB स्टोरेज ऑप्शन की कीमत 19,999 रुपये है।

    Oneplus Nord CE 3 Lite
    Oneplus Nord CE 3 Lite - फोटो : अमर उजाला

    Realme narzo 60 Vs Oneplus Nord CE 3 lite: डिस्प्ले और स्पेसिफिकेशन

    Oneplus Nord CE 3 lite में 6.72 इंच का फुल एचडी प्लस LCD डिस्प्ले है। डिस्प्ले के साथ (1,800 x 2,400 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 680 निट्स की ब्राइटनेस और 240Hz का टच सेंपलिंग रेट मिलता है। डिस्प्ले के साथ गोरिल्ला ग्लास का सपोर्ट दिया गया है। फोन में Snapdragon 695 5G प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम, 256 जीबी तक UFS 2.2 स्टोरेज का सपोर्ट है। रैम को वर्चुअली 16 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में एंड्रॉयड 13 आधारित OxygenOS 13 मिलता है।रियलमी नारजो 60 5जी 6.43 इंच फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आता है। डिस्प्ले में (2,400 x 1,080 पिक्सल), 90Hz की रिफ्रेश रेट, 1,000Hz की इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट, 1,000 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। फोन में एंड्रॉयड 13 आधारित Realme UI 4.0 मिलता है। Realme narzo 60 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6020 प्रोसेसर, 16 जीबी रैम (8GB फिजिकल + 8 जीबी वर्चुअल रैम) और 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें