सस्ती स्मार्टवॉच में महंगे फीचर्स, 30 दिन चलेगी बैटरी, पानी में भी नहीं होगी खराब!
Crossbeats Apex Regal Smartwatch में 500 से अधिक वॉच फेस के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग का भी सपोर्ट मिलता है। Crossbeats Apex Regal स्मार्ट हेल्थ मॉनिटर जैसी सुविधाओं के साथ आता है।

विस्तार
भारतीय स्मार्टवॉच ब्रांड क्रॉसबीट्स ने अपनी नई स्मार्टवॉच Crossbeats Apex Regal को भारत में लॉन्च कर दिया है। एपेक्स रीगल स्मार्टवॉच में 1.43 इंच का राउंड डिस्प्ले है जिसके बारे में दावा किया गया है कि इसके साथ ऑलवेज ऑन डिस्प्ले का सपोर्ट है। वॉच में 500 से अधिक वॉच फेस के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग का भी सपोर्ट मिलता है। Crossbeats Apex Regal स्मार्ट हेल्थ मॉनिटर जैसी सुविधाओं के साथ आता है। स्मार्टवॉच को वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट के लिए IP67 रेटिंग भी मिली है। बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि वॉच 30 दिनों का स्टैंडबाय टाइम देती है।
भारत में Crossbeats Apex Regal को दो कलर ऑप्शन- ब्लैक और गोल्ड में पेश किया गया है। वॉच की कीमत 3,499 रुपये है और इसे 15 जुलाई से आधिकारिक क्रॉसबीट्स वेबसाइट और अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है।
क्रॉसबीट्स की नई स्मार्टवॉच में एक राउंड डायल के साथ एक क्राउन बटन मिलता है, जो यूजर्स को एप्स के बीच स्विच करने की सुविधा देता है। क्रॉसबीट्स अपेक्स रीगल में 1.43 इंच एमोलेड डिस्प्ले है जिसमें 1000 निट्स ब्राइटनेस और ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले फीचर है। वॉच ब्लूटूथ कॉलिंग को सपोर्ट करती है और मेटल मेश स्ट्रैप और सिलिकॉन स्ट्रैप दोनों के साथ उपलब्ध है।
- Realme narzo 60 Vs Oneplus Nord CE 3 lite: 20 हजार की कीमत में कौन है बेस्ट स्मार्टफोन, जानें सभी डिटेल्स
- कानून का प्रभाव असंवैधानिक है तो उसे जाना ही होगा, फर्जी खबरों के खिलाफ आए नए आईटी नियम पर बॉम्बे हाईकोर्ट
- कम कीमत में दमदार साउंड और 40 घंटे की बैटरी के साथ लॉन्च हुई Realme Buds Wireless 3, जानें फीचर्स
- Threads पर ऐसे बनाएं अकाउंट