Twitter में आ रहा बड़ा अपडेट, ट्विटर से ही कर सकेंगे खरीदारी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 29 Jul 2021 05:15 PM IST
सार

Twitter ने कहा है कि फिलहाल शॉपिंग फीचर की टेस्टिंग चल रही है। टेस्टिंग में यूजर इंगेजमेंट और लोगों की प्रतिक्रिया को देखकर ही इसे सभी यूजर्स के लिए लॉन्च किया जाएगा। ट्विटर इस फीचर के लिए कई अन्य कंपनियों से भी बात कर रहा है।

विज्ञापन
Twitter Shop Module Pilot Launched to Allow Users in US
Twitter Shop Module - फोटो : twitter

    विस्तार

    माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर अब एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है जिसके बाद Twitter के यूजर्स ट्विटर पर ही शॉपिंग कर सकेंगे। ट्विटर ने शॉपिंग मॉडल की टेस्टिंग शुरू कर दी है। Twitter Shop Module फिलहाल अमेरिका में लॉन्च किया गया है। अन्य देशों में इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई खबर नहीं है। Twitter ने कहा है कि फिलहाल शॉपिंग फीचर को कुछ ही ब्रांड के साथ टेस्ट किया जा रहा है जिसका इस्तेमाल अमेरिकी यूजर्स आईओएस डिवाइस पर सिर्फ अंग्रेजी में कर सकेंगे।

    Twitter ने इसकी जानकारी अपने ब्लॉग में भी दी है। ट्विटर का शॉप मॉड्यूल प्रोफाइल के सबसे ऊपर दिखेगा जिसमें बिजनेस के बारे में पूरी जानकारी होगी। ऐसी प्रोफाइल पर विजिट करके ट्विटर यूजर्स शॉपिंग कर सकेंगे। यदि यूजर्स को कोई प्रोडक्ट पसंद आता है तो वह उसपर टैप करके उसे खरीद सकता है। यूजर को प्रोडक्ट खरीदने के लिए ट्विटर एप से बाहर नहीं आना होगा।

    विज्ञापन

    Twitter ने कहा है कि फिलहाल शॉपिंग फीचर की टेस्टिंग चल रही है। टेस्टिंग में यूजर इंगेजमेंट और लोगों की प्रतिक्रिया को देखकर ही इसे सभी यूजर्स के लिए लॉन्च किया जाएगा। ट्विटर इस फीचर के लिए कई अन्य कंपनियों से भी बात कर रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि Twitter ने dislike बटन की टेस्टिंग की शुरुआत कर दी है। ट्विटर के डिसलाइक बटन की टेस्टिंग फिलहाल मोबाइल एप में हो रही है। Twitter के आईओएस के बीटा यूजर्स को डिसलाइक बटन के रूप में upvote और downvote का विकल्प मिल रहा है। ये दोनों बटन ट्वीट के नीचे दिखेगा। कंपनी का कहना है कि downvotes बटन सार्वजनिक रूप से नहीं दिखेगा। लाइक के रूप में upvotes बटन दिखेगा। यह भी संभव है कि कंपनी लाइक बटन को ही upvote से रिप्लेस कर दे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें