Videotex भारत में करेगी webOS TV का निर्माण, एंड्रॉयड टीवी से होगा मुकाबला
ओडीएम और ओईएम की दिग्गज कंपनियों में से एक विडियोटेक्स इंटरनेशनल भारत में वेबओएस टीवी का निर्माण करने वाली देश की पहली लाइसेंसी निर्माता कंपनी बन गई है।

विस्तार
भारत में टेलीविजन के सबसे बड़े ओडीएम और ओईएम की दिग्गज कंपनियों में से एक विडियोटेक्स इंटरनेशनल भारत में वेबओएस टीवी का निर्माण करने वाली देश की पहली लाइसेंसी निर्माता कंपनी बन गई है। वेबओएस टीवी सोल्यूशन भारत में स्मार्ट टीवी के लिए के लिए एक कंप्लीट ओएस है। वेबओएस टीवी से लैस यह स्मार्ट टीवी एक स्वाभाविक और नेचुरल इंटरफेस के साथ मिलता है, जिससे इसे ऑपरेट करना और भी ज्यादा आसान हो जाता है।
यह 4के अल्ट्रा-एचडी प्रोग्रामिंग को भी सपोर्ट करता है। इस टीवी के मैजिक रिमोट पर केवल क्लिक करने से आप कई ग्लोबल और लोकल स्ट्रीमिंग एप्स तक पहुंच सकते हैं, जहां आपको अलग-अलग और तरह-तरह की विविधता से भरपूर प्रोग्राम मिलेंगे। वेबओएस टीवी एकीकृत एआई अल्गोरिदम और आसान नियंत्रण के लिए वॉयस असिस्टेंट के साथ यूजर्स को मिलता है। वॉयस कमांड से यूजर बिना किसी परेशानी के अपने स्मार्ट डिवाइसेज को मैनेज कर सकते हैं और एलजी थिंक्यु एप के साथ मैजिक रिमोट या स्मार्टफोन के जरिए वॉयस असिस्टेंट से अपना मनपसंद मनोरंजन हासिल कर सकते हैं।
कंपनी ने वेबओएस टीवी के निर्माण के लिए पहले ही पांच प्रमुख टीवी निर्माता ब्रांड्स से समझौता कर लिया है। अगले महीने के मध्य तक कंपनी यह संख्या 10 से ज्यादा पहुंचाने की उम्मीद कर रही है। कंपनी 32 इंच से 55 इंच तक के वेबओएस टीवी का निर्माण करेगी। वेबओएस टीवी में टेक्नोलॉजी और कॉन्टेंट, दोनों प्रदान करने के लिहाज से भारत में टीवी के बिजनेस को नया आकार देने की क्षमता है।
वेबओएस टीवी का निर्माण ग्रेटर नोएडा के प्लांट में किया जाएगा। इस प्लांट में हर साल 1.4 मिलियन से ज्यादा टीवी निर्माण की क्षमता है। आईओटी टेक्नोलॉजी पर आधारित हाल ही में अपग्रेड किए गए कंपनी के अनुसंधान और विकास केंद्र भारत और चीन में हैं। कंपनी रियलमी, हाईसेंस, तोशिबा और लॉयड समेत 15 से ज्यादा प्रमुख ब्रैंड्स के लिए एंड्रॉयड टीवी का निर्माण कर रही है।
नए ओएस को लेकर विडियोटेक्स इंटरनेशनल के निदेशक अर्जुन बजाज ने कहा कि, “आज जब मोबाइल के क्षेत्र में प्रमुख ऑपरेटिंग सिस्टम, एंड्रॉयड और आईओएस का संयुक्त रूप से बेहतरीन ढंग से इस्तेमाल किया जा रहा है, हमारी टीवी इंडस्ट्री में परिपक्वता की कमी दिखाई देती है। भारत में टीवी पर नेट की मदद से अपने मनपसंद प्रोग्राम देखने वालों की तादाद बढ़ी है। निसंदेह भारत में ओटीटी की खपत (नेट के मनपसंद कार्यक्रम टीवी पर देखने की चाहत) में अब भारत में ज्यादा से ज्यादा लोग स्मार्ट टीवी खरीदना पसंद कर रहे हैं। हमें काफी खुशी है कि हम भारत में वेबओएस टीवी का निर्माण करने वाले पहले ओडीएम बन गए हैं।”
- काम की बात: देसी एप Koo पर आप भी येलो टिक के साथ हो सकते हैं वेरिफाई, यह है तरीका
- PM Modi Twitter: पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता बने पीएम मोदी
- Portronics Kronos Beta स्मार्टवॉच हुई भारत में लॉन्च, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
- Realme Magdart: Realme ला रहा है एपल का सबसे चर्चित गैजेट, जल्द होगा भारत में लॉन्च