PM Modi Twitter: पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता बने पीएम मोदी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 29 Jul 2021 02:33 PM IST
सार

जुलाई 2020 में पीएम मोदी के फॉलोअर्स की संख्या 60 मिलियन यानी छह करोड़ थी और अब एक साल बाद जुलाई 2021 में फॉलोअर्स की संख्या में करीब एक लाख से अधिक का इजाफा हुआ है।

विज्ञापन
pm narendra modi twitter followers on 70 million world most followed person
पीएम मोदी ट्विटर: - फोटो : twitter

    विस्तार

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी दुनिया में ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले राजनेता बन गए हैं। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट सस्पेंड होने के बाद पीएम मोदी ट्विटर पर सबसे ज्यादा फोलो किए जाने वाले ग्लोबल नेता बन गए हैं।

    Twitter पर पीएम मोदी के फॉलोअर्स की संख्या 70 मिलियन यानी सात करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है। पीएम मोदी के बाद 53 मिलियन फॉलोअर्स के साथ पोप फ्रांसिस दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले शख्स हैं। पीएम मोदी 2,349 लोगों को फॉलो करते हैं।

    विज्ञापन

    पीएम मोदी ने 2009 में माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर अपना अकाउंट बनाया था। उस दौरान वे गुजरात के मुख्यमंत्री के पद पर काबिज थे। ट्विटर ज्वाइन करने के महज एक साल के अंदर मोदी के फॉलोअर्स की संख्या लाखों में पहुंच गई थी। जुलाई 2020 में पीएम मोदी के फॉलोअर्स की संख्या 60 मिलियन यानी छह करोड़ थी और अब एक साल बाद जुलाई 2021 में फॉलोअर्स की संख्या में करीब एक करोड़ से अधिक का इजाफा हुआ है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यह खबर लिखे जाने तक पीएम मोदी के फॉलोअर्स की संख्या 7,00,20,809 थी। बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह को 26.3 मिलियन लोग ट्विटर पर फॉलो करते हैं, वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के फॉलोअर्स की संख्या 19.4 मिलियन है।

    पीएम मोदी सोशल मीडिया काफी एक्टिव रहते हैं। आज ही अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर उन्होंने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया है। सत्ता में रहते हुए पीएम मोदी सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता हैं, लेकिन आम बात करें तो अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा 129.8 मिलियन फॉलोअर्स के साथ टॉप पर हैं। 113.8 मिलियन फॉलोअर्स के साथ कनाडाई पॉपस्टार जस्टिन बीबर हैं। तीसरे नंबर पर अमेरिकन सिंगर हैं जिनके फॉलोअर्स की संख्या 108.8 मिलियन हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें