महिला सुरक्षा को लेकर संसदीय समिति के सामने पेश हुए सोशल मीडिया कंपनियों के अधिकारी

महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ रही घटनाओं पर साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा लेकर महिला सशक्तिकरण संबंधी संसदीय समिति ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर को तलब किया। ट्विटर इंडिया के कई बड़े अधिकारी बुधवार को संसदीय समिति के सामने पेश हुए।
कहा जा रहा है कि ट्विटर इंडिया के अधिकारी समिति के सामने साइबर और महिला सुरक्षा को लेकर एक प्रजेंटेशन भी देंगे। बता दें कि इस समिति की अध्यक्षता भाजपा सांसद हीना गावित कर रही हैं। इस पैनल में सभी सदस्य महिला हैं। वहीं फेसबुक की ओर से बैठक में शामिल हुए प्रतिनिधियों ने नए फीचर्स पेश करते हुए कहा कि नए सिक्योरिटी फीचर्स के जरिए महिलाएं साइबर उत्पीड़न और धमकाने की रिपोर्ट कर सकती हैं।
4 से 5 दिसंबर तक चलने वाली इस बैठक में फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के प्रतिनिधियों को भी तलब किया गया है जो कि गुरुवार यानी 5 दिसंबर को समिति के सामने पेश होंगे। इस बैठक में सोशल मीडिया कंपनियों से पूछा जाएगा कि वे भारत में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर क्या कदम उठा रही हैं और अश्लील सामग्री को अपने प्लेटफॉर्म पर रोकने के लिए क्या कर रही हैं।
- इन छह दिनों तक बंद रहेगी MNP, 16 दिसंबर से लागू हो रहा नया नियम
- 5G सपोर्ट के साथ क्वॉलकॉम के तीन लेटेस्ट प्रोसेसर हुए लॉन्च, शाओमी सबसे पहले करेगी इनका इस्तेमाल
- Airtel वोडाफोन-आइडिया ने भी खत्म किए अनलिमिटेड कॉलिंग, देने होंगे पैसे
- Skullcandy Method ANC इयरबड्स खास फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च, मिलेगा लोकेशन ट्रैकिंग फीचर