बिना SMS अब Twitter करेगा टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन सपोर्ट, ऐसे करें एक्टिवेट
विज्ञापन

अब आप भी अपने Twitter की सिक्योरिटी को लेकर परेशान रहते हैं तो इसके लिए कंपनी ने थर्ड पार्टी टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन को लॉन्च कर दिया है। इस फीचर की मदद से आप अपने अकाउंट को ज्यादा सुरक्षित कर सकते हैं। अब आपगूगल ऑथेंटिकेटर,Authyऔर1Passwordजैसे थर्ड पार्टी ऐप की मदद से कोड जेनरेट कर सकते हैं और फिर उसके जरिए लॉगिन कर सकते हैं।
ऐसे शुरू करें टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन

सबसे पहलेTwitter.comपर जाएं और सबसे ऊपर दिख रहे मीनू बार में से प्रोफाइल पिक्चर पर क्लिक करें और फिरSettings and privacyमें जाएं। फिरAccountपर टैप करकेSecurityपर क्लिक करें। अबLogin verificationपर क्लिक करके सेट अप वेरिफिकेशन पर क्लिक करें। इसके बाद आप पासवर्ड डालकर इस प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। वहीं अगर आपके फोन में कोई थर्ड पार्टी ऐप होगा तो लॉगिन के लिए उसका भी ऑप्शन मिलेगा।
विज्ञापन