6,999 रु में 4000mAh की बैटरी और डुअल कैमरे वाले इस फोन की सेल शुरू

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 21 Dec 2017 12:23 PM IST
विज्ञापन
Buy InFocus Vision 3 With Dual Camera And 4000mAh Battery At Rs 6999
InFocus Vision 3

    अगर आप डुअल कैमरा फोन लेना चाहते हैं तो बाजार में 15 हजार रुपये से कम कीमत वाले कई फोन मिल जाएंगे। अमेजॉन पर InFocus Vision 3 की आज से सेल शुरू हो गई है। बता दें कि हाल ही में InFocus ने इस डुअल कैमरा स्मार्टफोन Vision 3 लॉन्च किया है जिसकी कीमत सिर्फ 6,999 रुपये है।

    InFocus Vision 3 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    InFocus Vision 3
    InFocus Vision 3

    इस फोन में डुअल नैनो सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड नूगट 7.0, 5.7 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1440 पिक्सल है। वहीं फोन की डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन में मीडियाटेक का MTK6737H क्वॉडकोर प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज है जिसे 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः सरकार ने फेसबुक से 9,853 अकाउंट्स की जानकारी मांगी

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें रियर पैनल पर डुअल कैमरा है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा फोन में 4G VoLTE, Wi-Fi, Bluetooth, माइक्रो-USB और 3.5mm का हेडफोन जैक है। फोन में 4000mAh की बैटरी है। फोन की कीमत 6,999 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें