ब्रॉडबैंड की डाउनलोडिंग स्पीड में भारत नंबर 1

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 21 Dec 2017 01:35 PM IST
विज्ञापन
Ookla Speedtest Global Index 2017, India ranks on the top in improving its broadband download speed
Ookla Speedtest Global Index 2017

    ऊकला स्पीडटैस्ट ग्लोबल इंडैक्स 2017 के अनुसार साल 2017 में ब्रॉडबैंड की डाउनलोडिंग स्पीड में सुधार के मोर्चे पर भारत का स्थान अव्वल रहा है।

    दुनियाभर में सर्वाधिक आबादी वाले देशों में मोबाइल डाटा स्पीड में सबसे ज्यादा सुधार के मोर्चे पर भारत दूसरे स्थान पर है। कुल मिलाकर देखें तो फिक्स्ड ब्रॉडबैंड स्पीड के लिहाज से भारत ने औसत स्पीड में 76.6 फीसदी का सुधार दर्ज कराया है। इस मोर्चे पर चीन तथा अमेरिका क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

    विज्ञापन

    देश में मोबाइल डाटाउनलोड स्पीड में भी 8.80 एमबीपीएस पर 42.4 फीसदी का सुधार हुआ है। सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में पाकिस्तान में मोबाइल डाटा डाउनलोड स्पीड में 56 फीसदी तक सुधार दर्ज किया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः 30 जनवरी से इन 6 सर्किल में बंद हो जाएगी Aircel की सर्विस

    साल के अंत में ऊकला स्पीडटैस्ट ग्लोबल इंडैक्स 2017 से खुलासा हुआ कि 2017 में दुनिया की इंटरनेट स्पीड में 30 फीसदी से अधिक की बढ़ोत्तरी हुई है। पिछले 12 महीनों के दौरान 20.28 एमबीपीएस की औसत ग्लोबल स्पीड के साथ मोबाइल डाउनलोड में 30.1 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है जबकि मोबाइल अपलोड स्पीड में 38.9 प्रतिशत का इजाफा हुआ।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें