Twitter का तोहफा: अब ई-मेल और एपल आईडी से कर सकेंगे लॉगिन, याद नहीं रखना होगा पासवर्ड
नए अपडेट के बाद ट्विटर लॉगिन करना तो अब आसान हो गया है लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आप जिस आईडी से लॉगिन कर रहे हैं, वह ट्विटर के साथ रजिस्टर्ड है या नहीं।

विस्तार
Twitter ने आखिरकार ई-मेल आईडी और एपल आईडी से लॉगिन की सुविधा दे दी है। अब आप अपने ई-मेल अकाउंट और एपल आईडी से Twitter लॉगिन कर सकेंगे। अभी तक ट्विटर में लॉगिन के लिए पासवर्ड की जरूरत पड़ती थी। पिछले सप्ताह ही ट्विटर के इस फीचर की टेस्टिंग हुई थी।
नए अपडेट के बाद ट्विटर लॉगिन करना तो अब आसान हो गया है लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आप जिस आईडी से लॉगिन कर रहे हैं, वह ट्विटर के साथ रजिस्टर्ड है या नहीं। ट्विटर ने नए अपडेट की जानकारी ट्वीट करके दी है। यहां एक बात जानना जरूरी है कि एपल आईडी से सिर्फ वही यूजर लॉगिन कर पाएंगे जो ट्विटर को आईओएस पर इस्तेमाल कर रहे हैं।
बता दें कि ट्विटर अब एक और नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है जिसके बाद Twitter के यूजर्स ट्विटर पर ही शॉपिंग कर सकेंगे। ट्विटर ने शॉपिंग मॉडल की टेस्टिंग शुरू कर दी है। Twitter Shop Module फिलहाल अमेरिका में लॉन्च किया गया है। अन्य देशों में इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई खबर नहीं है। Twitter ने कहा है कि फिलहाल शॉपिंग फीचर को कुछ ही ब्रांड के साथ टेस्ट किया जा रहा है जिसका इस्तेमाल अमेरिकी यूजर्स आईओएस डिवाइस पर सिर्फ अंग्रेजी में कर सकेंगे।
Twitter ने इसकी जानकारी अपने ब्लॉग में भी दी है। ट्विटर का शॉप मॉड्यूल प्रोफाइल के सबसे ऊपर दिखेगा जिसमें बिजनेस के बारे में पूरी जानकारी होगी। ऐसी प्रोफाइल पर विजिट करके ट्विटर यूजर्स शॉपिंग कर सकेंगे। यदि यूजर्स को कोई प्रोडक्ट पसंद आता है तो वह उसपर टैप करके उसे खरीद सकता है। यूजर को प्रोडक्ट खरीदने के लिए ट्विटर एप से बाहर नहीं आना होगा।
Twitter ने कहा है कि फिलहाल शॉपिंग फीचर की टेस्टिंग चल रही है। टेस्टिंग में यूजर इंगेजमेंट और लोगों की प्रतिक्रिया को देखकर ही इसे सभी यूजर्स के लिए लॉन्च किया जाएगा। ट्विटर इस फीचर के लिए कई अन्य कंपनियों से भी बात कर रहा है।
- RedmiBook सीरीज लैपटॉप: एक साथ दो लैपटॉप हुए लॉन्च, 512GB स्टोरेज से हैं लैस
- Amazon Great Freedom Festival Sale: लैपटॉप पर मिलेगी 30 हजार रुपये तक की छूट, जानें सारे ऑफर्स
- मेडल नहीं जाति: खूब सर्च हो रही भारतीय ओलंपिक प्लेयर की जाति, टॉप कीवर्ड है pv sindhu caste
- Google लॉन्च करेगा अपना प्रोसेसर, Pixel 6 और Pixel 6 Pro में होगा इस्तेमाल