RedmiBook सीरीज लैपटॉप: एक साथ दो लैपटॉप हुए लॉन्च, 512GB स्टोरेज से हैं लैस

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 03 Aug 2021 02:28 PM IST
सार

RedmiBook सीरीज सीरीज के तहत भारत में दो लैपटॉप लॉन्च किए गए हैं जिनमें RedmiBook Pro और RedmiBook ई-लर्निंग एडिशन शामिल हैं। RedmiBook सीरीज के लैपटॉप में इंटेल की 11वीं जेनरेशन का प्रोसेसर दिया गया है।

विज्ञापन
Redmi launched RedmiBook Pro and RedmiBook e Learning Edition in India price and specifications
Redmibook - फोटो : amarujala

    विस्तार

    शाओमी के ब्रांड रेडमी इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी पहली लैपटॉप सीरीज लॉन्च कर दी है। RedmiBook सीरीज सीरीज के तहत भारत में दो लैपटॉप लॉन्च किए गए हैं जिनमें RedmiBook Pro और RedmiBook ई-लर्निंग एडिशन शामिल हैं। RedmiBook सीरीज के लैपटॉप में इंटेल की 11वीं जेनरेशन का प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा RedmiBook सीरीज के लैपटॉप की डिजाइन काफी स्लिम है और ये लैपटॉप हल्के हैं। RedmiBook सीरीज के ई-लर्निंग एडिशन को work-from-anywhere और learn-from-home धारणा के साथ लॉन्च किया गया है। Xiaomi ने इन लैपटॉप में Mi Smart Share एप प्री-इंस्टॉल मिलेगा जिसकी मदद से आप फाइल शेयर कर सकेंगे।

    RedmiBook Pro, RedmiBook e-Learning Edition की कीमत

    RedmiBook Pro की कीमत 49,999 रुपये है। इस कीमत में 8 जीबी रैम के साथ 512 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इसे चारकोल ग्रे कलर में खरीदा जा सकेगा। वहीं RedmiBook e-Learning Edition की कीमत 41,999 रुपये है। इस कीमत में लैपटॉप का 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मिलेगा, वहीं 8 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 44,999 रुपये है।

    विज्ञापन
    RedmiBook सीरीज लैपटॉप: एक साथ दो लैपटॉप हुए लॉन्च, 512GB स्टोरेज से हैं लैस

    दोनों लैपटॉप को 6 अगस्त से फ्लिपकार्ट, एमआई के स्टोर और एमआई के ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा। लॉन्चिंग ऑफर के तहत RedmiBook Pro को 3,500 रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकता है, हालांकि इसके लिए HDFC के कार्ड से पेमेंट करना होगा। वहीं RedmiBook e-Learning Edition को HDFC बैंक के कार्ड के साथ 2,500 रुपये डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    RedmiBook Pro की स्पेसिफिकेशन

    RedmiBook e-Learning Edition
    RedmiBook e-Learning Edition - फोटो : amarujala

    RedmiBook Pro में विंडोज 10 होम दिया गया है। इसके अलावा इसमें 15.6 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है। इसमें 11वीं जेनरेशन का इंटेल कोर i5-11300H प्रोसेसर है जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 4.4GHz है। इसके साथ Intel Iris Xe ग्राफिक्स, 8 जीबी DDR4 रैम और 512 जीबी तक की NVMe SSD स्टोरेज है।

    कनेक्टिविटी के लिए RedmiBook Pro में ब्लूटूथ v5.0, Wi-Fi 5, दो USB 3.2 Gen 1, एक USB 2.0, HDMI, गीगाबाइट इथरनेट (RJ45), एसडी कार्ड रीडर और 3.5m का कॉम्बो ऑडियो जैक है। कंपनी का दावा है कि इसका बूट टाइम महज 12 सेकेंड, जबकि 25 सेकेंड रीबूट टाइम है। वेक टाइम महज 2 सेकेंड है। इस लैपटॉप में 2W के दो स्पीकर हैं जिनके साथ DTS ऑडियो का सपोर्च है। इसमें 720 पिक्सल वाला वेबकैम है। इसकी बैटरी को लेकर 10 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है।

    RedmiBook e-Learning Edition की स्पेसिफिकेशन

    RedmiBook Pro की तरह ही RedmiBook e-Learning Edition में विंडोज 10 होम है और इसमें भी 15.6 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है। इसमें 11वीं जेनरेशन का इंटेल कोर i3-1115G4 प्रोसेसर है जिसकी क्लॉड स्पीड 4.1GHz है। इसमे 256 जीबी SATA SSD या 512 जीबी NVMe SSD है। इसके साथ 8 जीबी रैम मिलेगी।

    RedmiBook e-Learning Edition में स्टीरियो स्पीकर है जिसके साथ DTS ऑडियो का सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें भी ब्लूटूथ v5.0, Wi-Fi 5, दो USB 3.2 Gen 1, एक USB 2.0, HDMI, गीगाबाइट इथरनेट (RJ45), एसडी कार्ड रीडर और 3.5m का कॉम्बो ऑडियो जैक है। इसकी बैटरी को लेकर भी 10 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें