अलर्ट: आज ही बदल डालें अपने ट्विटर अकाउंट की यह सेटिंग, 19 मार्च से एलन मस्क करने जा रहे बड़ा बदलाव

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 18 Mar 2023 03:31 PM IST
सार

ट्विटर का यह नियम 19 मार्च से लागू होने जा रहा है। Twitter blue के मोबाइल प्लान की कीमत 900 रुपये है और वेब वर्जन के लिए 650 रुपये का शुल्क लगाया गया है। यदि आप अपने ट्विटर अकाउंट के लिए 2FA चाहते हैं तो आपको हर महीने कम-से-कम 650 रुपये चुकाने होंगे, अन्यथा आपके अकाउंट के एसएमएस आधारित 2FA सेवा को बंद कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Twitter is taking away two factor authentication from March 20 how to secure your account
Twitter 2FA - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    इसी साल फरवरी की शुरुआत में Twitter ने कहा था कि SMS आधारित टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) को वह अब फ्री वर्जन में नहीं रखेगा यानी 2FA के लिए ट्विटर ब्लू की सर्विस लेने होगी जो कि पेड सर्विस है। ट्विटर के इस नए नियम के मुताबिक यदि आप अपने ट्विटर अकाउंट के लिए एसएमएस आधारित 2FA चाहते हैं तो आपको पैसे देने होंगे।

    ट्विटर का यह नियम 19 मार्च से लागू होने जा रहा है। Twitter blue के मोबाइल प्लान की कीमत 900 रुपये है और वेब वर्जन के लिए 650 रुपये का शुल्क लगाया गया है। यदि आप अपने ट्विटर अकाउंट के लिए 2FA चाहते हैं तो आपको हर महीने कम-से-कम 650 रुपये चुकाने होंगे, अन्यथा आपके अकाउंट के एसएमएस आधारित 2FA सेवा को बंद कर दिया जाएगा।

    विज्ञापन

    एप और वेब कोड आधारित टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन फीचर पहले की तरह ही काम करेगा, लेकिन मैसेज के जरिए टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन कोड पाने के लिए आपको पैसे देने होंगे। इसके लिए सभी यूजर्स को नोटिफिकेशन दिए जा रहे हैं। तमाम ट्विटर यूजर्स इस फैसले से नाराज दिखाई दे रहे हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    19 मार्च से पहले 2FA की सेटिंग ऐसे बदलें

    ट्विटर के 2FA की सेटिंग को बदलना बहुत ही आसान है। यदि आपके अकाउंट के साथ एसएमएस आधारित 2FA ऑन है और आप पैसे खर्च नहीं करना चाहते हैं तो अपने अकाउंट को लॉगिन करें और security and account access में जाएं। इसके बाद सिक्योरिटी के ऑप्शन पर क्लिक करें 2FA पेज पर जाएं। यहां से आप अपनी सेटिंग बदल पाएंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें