आखिरकार लॉन्च हुआ मेटा का सब्सक्रिप्शन फीचर, 990 रुपये देकर फेसबुक अकाउंट कराएं वेरिफाई
Meta का पेड वेरिफाईड फीचर्स को सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में लॉन्च किया गया था। फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट को वेरिफाई कराने के लिए सरकारी पहचान पत्र देना होगा। पैसे देने वाले यूजर्स को डायरेक्ट कस्टमर सपोर्ट मिलेगा और उनके पोस्ट को ज्यादा रीच भी मिलेगी।

विस्तार
Meta ने अपने सब्सक्रिप्शन मॉडल को अमेरिका में लॉन्च कर दिया है। अमेरिका के फेसबुक और इंस्टाग्राम यूजर्स अब 11.99 डॉलर यानी करीब 990 रुपये मासिक शुल्क देकर अपने अकाउंट को वेरिफाई करा सकते हैं, हालांकि यह शुल्क मोबाइल वर्जन के लिए है। वेब वर्जन का शुल्क 14.99 डॉलर यानी करीब 1,240 रुपये है। मेटा के इस सब्सक्रिप्शन आधारित वेरिफिकेशन फीचर की टेस्टिंग इसी साल फरवरी से हो रही थी।
एलन मस्क ने करीब 3,63,300 करोड़ रुपये में माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर को खरीदने के बाद ब्लू सब्सक्रिप्शन मॉडल को पेश किया था। ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन मॉडल के तहत यूजर्स पैसे देकर अपने अकाउंट को वेरिफाई करा सकते हैं।
Meta का पेड वेरिफाईड फीचर्स को सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में लॉन्च किया गया था। फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट को वेरिफाई कराने के लिए सरकारी पहचान पत्र देना होगा। पैसे देने वाले यूजर्स को डायरेक्ट कस्टमर सपोर्ट मिलेगा और उनके पोस्ट को ज्यादा रीच भी मिलेगी।
ट्विटर पहले ही कर चुका है एलान
इससे पहले माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर ने हाल ही में पेड सब्सक्रिप्शन सर्विस Twitter blue को लॉन्च किया था। भारत में ब्लू टिक लेने और प्रीमियम सब्सक्रिप्शन सर्विस के फीचर्स का इस्तेमाल करने के लिए मोबाइल यूजर्स को 900 रुपये प्रतिमाह चुकाने होंगे।
वहीं कंपनी ने 650 रुपये में सबसे कम कीमत वाला प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान भी जारी किया था। यह प्लान वेब यूजर्स के लिए है। बता दें कि कंपनी ने ट्विटर ब्लू को पिछले साल ही नए रूप में जारी किया था। इसे पहले अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और जापान समेत कुछ देशों में लॉन्च किया गया था।
- फेसबुक और ट्विटर के बाद अब YouTube ने भी हटाया डोनाल्ड ट्रंप पर लगा बैन
- रेडमी का पहला FireOS स्मार्ट टीवी भारत में लॉन्च
- Airtel ग्राहकों की मौज! अब फ्री में मिलेगा अनलिमिटेड 5G डाटा, कंपनी ने की घोषणा, ऐसे करें एक्टिवेट
- ChatGPT Plus: भारत में चैटजीपीटी का सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च, हर महीने लगेगी इतनी फीस, नए फीचर्स भी मिलेंगे