बदलने वाली है WhatsApp की डिजाइन, बीटा यूजर्स को मिलने लगा अपडेट
WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp एक नए अपडेट पर काम कर रहा है जिसके बाद व्हाट्सएप के यूजर इंटरफेस में बदलाव नजर आएगा। नए इंटरफेस के बाद अटैचमेंट मेन्यू में काफी बदलाव दिखेगा। WhatsApp चैट अटैचमेंट मेन्यू लंबे समय से एक ही लुक में है।

विस्तार
यदि आप भी WhatsApp इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। WhatsApp का इंटरफेस या यूं कहें तो डिजाइन बदलने जा रही है। आमतौर पर तमाम कंपनियां नए-नए फीचर्स पर काम करती रहती हैं और इंटरफेस को भूल जाती हैं। अब मेटा ने लंबे समय बाद WhatsApp के इंटरफेस को लेकर काम करना शुरू किया है।
WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp एक नए अपडेट पर काम कर रहा है जिसके बाद व्हाट्सएप के यूजर इंटरफेस में बदलाव नजर आएगा। नए इंटरफेस के बाद अटैचमेंट मेन्यू में काफी बदलाव दिखेगा।
WhatsApp चैट अटैचमेंट मेन्यू लंबे समय से एक ही लुक में है। नए अपडेट के बाद अटैचमेंट आइकन की साइज बदल जाएगी। इसके अलावा एक नए बटन को भी जगह मिल सकती है।
नई डिजाइन को आप इस स्क्रीनशॉट में भी देख सकते हैं। WhatsApp की नई डिजाइन के साथ कलर को लेकर भी बदलाव देखने को मिलेगा। फिलहाल व्हाट्सएप का नया लुक बीटा यूजर्स के लिए है। जल्द ही इसे सभी के लिए जारी किया जाएगा।
बता दें कि इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप एक और नए फीचर पर काम कर रहा है। व्हाट्सएप ने हाल ही में वॉयस स्टेटस की सुविधा को जारी कर दिया है। इस फीचर्स को आईओएस यूजर्स के लिए रोल आउट किया गया है। नए फीचर्स की मदद से यूजर्स 30 सेकंड तक वॉइस मैसेज को रिकॉर्ड करके शेयर कर सकेंगे। व्हाट्सएप ने टेक्स्ट डिटेक्शन फीचर को भी जारी किया है।
- Infinix Hot 30i की लॉन्चिंग कंफर्म, मिलेगा यूनिसोक का यह प्रोसेसर, 16GB रैम के साथ लॉन्च होगा फोन
- आखिरकार लॉन्च हुआ मेटा का सब्सक्रिप्शन फीचर, 990 रुपये देकर फेसबुक अकाउंट कराएं वेरिफाई
- फेसबुक और ट्विटर के बाद अब YouTube ने भी हटाया डोनाल्ड ट्रंप पर लगा बैन
- रेडमी का पहला FireOS स्मार्ट टीवी भारत में लॉन्च