विधानसभा चुनाव 2021: फेक न्यूज और हिंसा भड़काने वाले ट्वीट पर कार्रवाई करेगा ट्विटर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 24 Mar 2021 03:24 PM IST
Twitter India Update on work around Assembly Elections 2021 to stop fake news and more
Twitter - फोटो : amarujala

    भारत में ट्विटर अब गांव का चौपाल हो गया है। आज भले ही किसी मुद्दे पर गांव के किसी चौपाल पर चर्चा हो या ना हो लेकिन ट्विटर पर चुनाव की चर्चा जरूर होती है, लेकिन इसी चर्चा की आड़ में कई बार फेक न्यूज शेयर किए जाते हैं और कई बार हिंसा भड़काने वाले ट्वीट होते हैं। अब जब असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुद्दुचेरी के विधानसभा चुनाव 2021 के कुछ दिन रह गए हैं तो ऐसे मौके पर ट्विटर ने फेक न्यूज और भड़काऊ ट्वीट को रोकने के लिए बड़ी तैयारी की है। ट्विटर ने खासतौर पर चुनाव के लिए एक वैश्विक टीम बनाई है जो स्थानीय, सांस्कृतिक और भाषा के साथ इलेक्शन इंटीग्रिटी वर्क चलाएगी। इनकी भूमिका सेवा और मंच को बदलाव की कोशिशों से सुरक्षित रखना और ऐसी सामग्री से बचना है जो हिंसा, विवाद और खतरों को उकसा सके तथा ऑनलाइन नुकसान के जोखिम को भड़का सके।

    ट्विटर ने चुनाव की तैयारियों को लेकर कहा है कि हमारी सिविक इंटीग्रिटी नीतियों को लागू करने का मतलब है हम ऐसी सामग्री को हटा देंगे जो चुनाव में हस्तक्षेप या छेड़छाड़ करता है, गलत है या भ्रमित करने वाली सूचना है जो (1) चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने के तरीकों के बारे में गलत सूचना है; (2) गलत सूचना जिसका मकसद लोगों को डराना या चुनाव में भाग लेने या मतदान करने से हतोत्साहित करना है ,जैसे कि भ्रमित करने वाले दावे कि मतदान केंद्र बंद है, मतदान खत्म हो चुका है; कि मतदान पूरा हो चुका है या अन्य गलत सूचना जो वोट नहीं गिने जाने और या (3) ऐसे विवरण जो किसी राजनीतिक उम्मीदवार या दल से उनकी गलत संबद्धता बताते हों।

    विज्ञापनों के लिए राजनीतिक सामग्री से संबंधित नीति : ट्विटर ने 2019 में राजनीतिक विज्ञापन प्रतिबंधित कर दिए थे। कंपनी का कहना है कि राजनीतिक मैसेज की पहुंच अपने आप होनी चाहिए, खरीदी नहीं जानी चाहिए। इस तरह राजनीतिक उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों के विज्ञापन लाना खत्म हो चुका है। हम प्रतिबंधित राजनीतिक विज्ञापनों को रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई कर रहे हैं और इसके लिए व्यापक तथा बारीकी से काम करने वाली प्रवर्तन व्यवस्था लागू कर रहे हैं। इनमें संदर्भ वाले उम्मीदवारों, पार्टियों के विज्ञापनों के साथ चुनाव से संबंधित अन्य सामग्री को चिन्हित करना और ब्लॉक करना शामिल है।

    चुनाव से संबंधित ट्वीट को लेकर ट्विटर का सुझाव

    • अगर आप किसी चीज के बारे में निश्चित या निश्चिन्त नहीं हैं तो उसे साझा न करें। खराब या बिना भरोसे वाली सूचनाएं साझा करने से उसे और फैलने में मदद मिलती है। यह किसी संकट के समय खास तौर से महत्वपूर्ण होता है जब शारीरिक नुकसान का वास्तविक जोखिम होता है। हमेशा याद रखें, शेयर करने से पहले सोचना (#ThinkBeforeYouShare) या (#SochKeShareKaro) सोच के शेयर करो।
    • सटीक जानकारी के लिए के लिए इलेक्शन इनफॉरमेशन प्रॉम्प्ट का उपयोग करें। अब यह बांग्ला, तमिल, मलयालम, असमिया, हिन्दी और अंग्रेजी में उपलब्ध है। प्रॉम्प्ट आपको अच्छी और आधिकारिक सूचना प्राप्त करने में सहायता करेगा जो उम्मीदवारों की सूची, मतदान की तारीख, मतदान केंद्रों और ईवीएम मतदाता पंजीकरण के साथ चुनाव से सम्बंधित किसी अन्य मामले में हो सकती हैं।
    • हम हर किसी से अपील करते हैं कि खुद को ट्विटर के नियमों से वाकिफ कर लें। अगर आप कुछ ऐसा देखते हैं जो ट्विटर के नियमों का उल्लंघन करता है तो इसकी रिपोर्ट कीजिए। ट्वीट की रिपोर्ट करने के लिए ट्वीट के ऊपर ड्रॉपडाउन मेन्यु को क्लिक कीजिए।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें