Vivo V20 भारत में हुआ 2,000 रुपये सस्ता, जानें नई कीमत और फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 24 Mar 2021 09:43 AM IST
सार

Vivo V20 भारत में लॉन्च होने वाला पहला ऐसा फोन है जिसमें 44 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन
Vivo V20 price in India Cut by Rs 2000 on Amazon and Flipkart all details here
Vivo V20 Moon Light - फोटो : AMAR UJALA

    विस्तार

    वीवो इंडिया ने वी20 सीरीज के फोन की कीमत में कटौती की है जिसके बाद अब Vivo V20 Review को 2,000 रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। Vivo V20 को नई कीमत के साथ फ्लिपकार्ट और अमेजन पर लिस्ट कर दिया गया है। Vivo V20 के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को भारत में पिछले साल 24,990 रुपये में लॉन्च किया गया था लेकिन अब इसे 22,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत अमेजन पर फिलहाल 25,490 रुपये हो गई है।

    Vivo V20 की स्पेसिफिकेशन

    वीवो के इस फोन में 6.44 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जिसके साथ एचडीआर 10 का भी सपोर्ट है। यह फोन महज 7.38एमएम पतला है और इसका वजन 171 ग्राम है। डिस्प्ले पर 2.5डी कर्व्ड ग्लास भी है। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर है जिसे 8 नैनोमीटर प्रोसेस पर तैयार किया गया है। वीवो के इस फोन में 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। Vivo V20 को एंड्रॉयड 11 आधारित Funtouch OS 11 के साथ लॉन्च किया गया है। पिक्सल के बाद यह पहला फोन है जिसके साथ आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 11 मिल रहा है।

    विज्ञापन

    Vivo V20 का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो इस फोन मे 64 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। मेन कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का है जिसके साथ सुपर वाइड एंगल, बोकेह और सुपर मैक्रो का सपोर्ट है, वहीं तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मोनो कैमरा है। सेल्फी के लिए आपको 44 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। बता दें कि Vivo V20 भारत में लॉन्च होने वाला पहला ऐसा फोन है जिसमें 44 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। दोनों कैमरे के साथ 4के वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट है। इसके अलावा फ्रंट कैमरे में ऑटो आईफोकस और डुअल मोड भी दिया गया है। डुअल मोड की मदद से आप रियर और फ्रंट कैमरे से एक साथ वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Vivo V20 की बैटरी और कनेक्टिविटी

    Vivo V20 में 4000एमएएच की बैटरी है जो 33 वॉट की फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस चार्जर के जरिए फोन की बैटरी 30 मिनट में 64 फीसदी तक चार्ज हो सकती है। गेम लवर्स के लिए फोन में अल्ट्रा गेम मोड भी मिलेगा। यह फोन मिडनाइट जैज, सनसेट मेलोडी और मूनलाइट सोनाटा कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन की बॉडी ग्लास की बनी है जिस पर एंटी फिंगरप्रिंट कोटिंग है यानी फोन के बैक पैनल पर उंगलियों के निशान नजर नहीं आएंगे। फोन में ट्रिपल कार्ड स्लॉट है यानी आप दो सिम कार्ड के साथ एक मेमोरी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, गैलेलियो, बाइडू, नाविक (भारतीय नेविगेशन) और टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें