Redmi Note 10 Pro की भारत में दूसरी सेल आज, जानें कीमत और ऑफर्स

रेडमी इंडिया के नए स्मार्टफोन Redmi Note 10 Pro को आज यानी 24 मार्च को एक बार फिर से खरीदने का मौका है। इससे पहले पिछले सप्ताह इस फोन की सेल हुई थी और यह दूसरी सेल है। Redmi Note 10 Pro को आज दोपहर 12 बजे अमेजन और शाओमी के ऑनलाइन व ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा। रेडमी नोट 10 प्रो का मुकाबला Realme Narzo 30 Pro और Samsung Galaxy F41 जैसे स्मार्टफोन से है।

Redmi Note 10 Pro की कीमत
Redmi Note 10 Pro के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 15,999 रुपये, 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 18,999 रुपये है। ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 1,000 रुपये की छूट मिलेगी।

Redmi Note 10 Pro की स्पेसिफिकेशन
Redmi Note 10 Pro में भी एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12 दिया गया है। इसके अलावा फोन में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसके सा HDR-10 का भी सपोर्ट है। इसके अलावा इसकी ब्राइटनेस 1200 निट्स है और डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। फोन में स्नैपड्रैगन 732G प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए Adreno 618 GPU, 8 जीबी तक LPDDR4x रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है।
- Amazfit T-Rex Pro स्मार्टवॉच इसी सप्ताह भारत में होगी लॉन्च, मिलेंगे 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड
- Vivo V20 भारत में हुआ 2,000 रुपये सस्ता, जानें नई कीमत और फीचर्स
- Skullcandy Crusher ANC Review: जबरदस्त बास और न्वाइज कैंसिलेशन वाला हेडफोन
- लॉन्चिंग से पहले देखिए Vivo X60 Pro से क्लिक की गईं कुछ चुनिंदा तस्वीरें