कल से एंड्रॉयड टीवी समेत इन डिवाइस पर नहीं चलेगा Twitter

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 23 May 2018 01:44 PM IST
विज्ञापन
Twitter for Roku, Android TV and Xbox will no longer be available from 24 May 2018
Twitter blue tick

    अगर आप भी एक ट्विटर यूजर हैं तो आपको यह खबर परेशान कर सकती है। एप्पल के मैक के लिए सपोर्ट बंद करने के बाद ट्विटर ने रोकु केे टीवी ऐप्स, एंड्रॉयड टीवी और एक्सबॉक्स पर अपने प्लेटफॉर्म को बंद करने का फैसला लिया है। कल यानि 24 मई से रोकु केे टीवी ऐप्स, एंड्रॉयड टीवी और एक्सबॉक्स पर यूजर्स ट्विटर नहीं चला सकेंगे। इसकी जानकारी ट्विटर ने ट्वीट करके दी है।

    वहीं कहा जा रहा है कि 25 मई से यूरोप में जेनरल डाटा प्रोटेक्शन रेग्यूलेशन (GDPR) लागू हो रहा है जिसे देखते हुए ट्विटर ने यह फैसला लिया है। हालांकि एप्पल टीवी और अमेजॉन फायर टीवी पर ट्विटर उपलब्ध रहेगा। बता दें कि Twitter ने रोकु ऐप के लिए 2017 में सपोर्ट दिया था, उससे पहले 2016 में कंपनी ने एप्पल TV, फायर टीवी और एक्सबॉक्स के लिए ट्विटर को पेश किया था।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें