WhatsApp सेव किया गया डाटा कर रहा है वापस, ऐसे करें डाउनलोड

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 23 May 2018 01:24 PM IST
विज्ञापन
WhatsApp for iPhone and android Now Lets You Download All the Data
whatsapp

    फेसबुक के स्वामित्व वाले व्हाट्सऐप ने अपने यूजर्स की सिक्योरिटी को लेकर बड़ा कदम उठाया है। व्हाट्सऐप ने अपने यूजर्स को डाटा डाउनलोड करने की सुविधा दे दी है। अब आप उन डाटा को डाउनलोड कर सकते हैं जिन्हें व्हाट्सऐप ने सेव कर रखा है। बता दें कि 25 मई से यूरोप में जेनरल डाटा प्रोटेक्शन रेग्यूलेशन (GDPR) लागू हो रहा है जिसके मद्देनजर व्हाट्सऐप ने यह फैसला लिया है। इससे पहले यह इसकी सुविधा केवल बीटा यूजर्स को मिली थी लेकिन अब एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्रकार के यूजर्स अपना डाटा डाउनलोड कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं डाउनलोड करने का तरीका।

    ऐसे करें अपना व्हाट्सऐप डाटा ?

    WhatsApp
    WhatsApp

    व्हाट्सऐप अपने यूजर्स का जो डाटा स्टोर करता है उनमें यूजर्स का नाम, समय, आईपी एड्रेस, फोन का मॉडल, प्रोफाइल फोटो, फोन नंबर, फोन में सेव कॉन्टेक्ट नंबर, ग्रुप लिस्ट, ब्लॉक किए गए यूजर्स और शर्तें जो आपने स्वीकार किए हैं।

    विज्ञापन

    सबसे पहले व्हाट्सऐप को ओपन करें

    अब सेटिंग्स में जाएं

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फिर अकाउंट पर क्लिक करें

    अब आपको नीचे से दूसरे नबंर पर Request account info लिखा होगा। उस पर क्लिक करें। इसके बाद आपको रिक्वेट रिपोर्ट का ऑप्शन मिलेगा। उस पर क्लिक करने का बाद व्हाट्सऐप आपको बता देगा कि आपका डाटा कब तक आपको मिलेगा? हालांकि इससे पहले अपना व्हाट्सऐप जरूर कर लें।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें