माइक्रोमैक्स ने एंड्रॉयड गो के साथ लॉन्च किया भारत गो, कीमत 4,500 रुपये से कम

माइक्रोमैक्स ने भारत में एंड्रॉयड गो के साथ अपना फोन भारत गो लॉन्च कर दिया है। भारत गो माइक्रोमैक्स का एंड्रॉयड गो (ओरियो एडिशन) के साथ लॉन्च होने वाला पहला फोन है। बता दें कि इस फोन को सबसे पहले इसी साल फरवरी में बर्सिलोना में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2018) में लॉन्च हुआ था। इस फोन के साथ एयरटेल की ओर से 2,000 रुपये का कैशबैक भी मिल रहा है जिसके बाद माइक्रोमैक्स भारत गो की कीमत 2,399 रुपये हो जाएगी। इस फोन का मुकाबला नोकिया 1, लावा जेड 50 और आसुस जेनफोन लाइव एल1 से होगा।
माइक्रोमैक्स भारत गो की कीमत और स्पेसिफिकेशन

इस फोन में 4जी VoLTE सपोर्ट के साथ डुअल सिम, एंड्रॉयड ओरियो (गो एडिशन), 4.5 इंच की डिस्प्ले, 1.1GHz का मीडियाटेक MT6737 क्वॉडकोर प्रोसेसर, 1GB रैम, ग्राफिक्स के लिए माली T720 जीपीयू और 8 जीबी स्टोरेज है जिसे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
फोन के कैमरे की बात करेंं तो इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी। माइक्रोमैक्स भारत गो में 2000mAh की बैटरी और कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11 b/g/n, जीपीएस, ब्लूटूथ, माइक्रो यूएसबी और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक है। फोन की कीमत 4,399 रुपये है।