Twitter जल्द लॉन्च करेगा पब्लिक वेरिफिकेशन प्रोसेस, आप भी वेरिफाई करा सकेंगे अपना अकाउंट
शुरुआती चरण में छह तरह के अकाउंट का वेरिफिकेशन होगा जिनमें सरकारी कंपनी, ब्रांड्स, नॉन प्रॉफिट ऑर्गेनाइजेशन, न्यूज, इंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स, ऑर्गेनाइजर और दूसरे प्रभावशाली व्यक्ति शामिल हैं

विस्तार
ट्विटर ने इस साल की शुरुआत में कहा था कि नए साल के शुरुआत के साथ ही वेरिफिकेशन प्रक्रिया शुरू होगी, लेकिन अभी तक पांच महीने बीत गए और कंपनी ने पब्लिक वेरिफिकेशन शुरू नहीं किया। अब एक लीक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि सारी तैयारियां हो चुकी है, जल्द ही पब्लिक अकाउंट वेरिफिकेशन शुरू होगा, हालांकि Twitter ने अभी भी कोई तय तारीख की घोषणा नहीं की है। बता दें कि साल 2017 में ट्विटर ने पब्लिक वेरिफिकेशन बंद कर दिया था।
नई लीक रिपोर्ट में कहा गया है कि लोगों से कुछ सवाल पूछे जा रहे हैं और बदले में उनके अकाउंट को वेरिफाई किया जा रहा है, हालांकि अकाउंट तभी वेरिफाई होगा, जब वह ट्विटर की पॉलिसी के मुताबिक होगा। ट्विटर के मुताबिक सिर्फ उन्हीं लोगों का अकाउंट वेरिफाई होगा जिनका अकाउंट एक्टिव है।
शुरुआती चरण में छह तरह के अकाउंट का वेरिफिकेशन होगा जिनमें सरकारी कंपनी, ब्रांड्स, नॉन प्रॉफिट ऑर्गेनाइजेशन, न्यूज, इंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स, ऑर्गेनाइजर और दूसरे प्रभावशाली व्यक्ति शामिल हैं, हालांकि ट्विटर ने यह भी कहा है कि उन अकाउंट्स को भी वेरिफाई किया जाएगा जिनके फॉलोअर्स काफी ज्यादा हैं।
रिवर्स इंजीनियरिंग एक्सपर्ट जेन मनचुन वोंग ने ट्वीट करके ट्विटर के वेरिफिकेशन की जानकारी दी है। उनका कहना है कि पब्लिक अकाउंट वेरिफिकेशन की तैयारियां आखिरी चरण में हैं और जल्द ही इसे लाइव किया जाएगा। उन्होंने एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है।
जो लोग अपना अकाउंट वेरिफाई कराना चाहते हैं, उन्हें एक पहचान पत्र कंपनी को देना होगा जिसमें उनकी क्वॉलिफिकेशन की भी जानकारी होगी। ट्विटर ने इस बार के वेरिफिकेशन के लिए किसी थर्ड पार्टी कंपनी को हायर किया है।
- Amazon miniTV वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म हुआ लॉन्च, जानें इसके बारे में सबकुछ
- इंतजार खत्म: Clubhouse का एंड्रॉयड एप इसी सप्ताह होगा भारत में लॉन्च
- व्हाट्सएप का अड़ियल रुख: हाईकोर्ट से कहा, ग्राहक के पास प्लेटफार्म छोड़ने का विकल्प मौजूद
- Realme 8 5G का नया वेरियंट भारत में हुआ लॉन्च, कीमत मात्र 13999 रुपये