Amazon miniTV वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म हुआ लॉन्च, जानें इसके बारे में सबकुछ

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 17 May 2021 10:27 AM IST
सार

Amazon miniTV अमेजन प्राइम वीडियो के मुकाबले काफी अलग है। अमेजन प्राइम वीडियो अलग से एक एप है जिस पर वीडियो या शोज देखने के लिए शुल्क देना होता है।

विज्ञापन
Amazon miniTV In App Video Streaming Platform Launched in India
Amazon miniTV - फोटो : AMAZON

    विस्तार

    Amazon miniTV भारत में लॉन्च हो गया है। Amazon miniTV एक वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है जिस पर कई तरह के वेब सीरीज, कॉमेडी शोज और ब्यूटी व फैशन वीडियो भी देखने को मिलेंगे। Amazon miniTV सर्विस का लाभ एंड्रॉयड यूजर्स अपने अमेजन शॉपिंग एप में ही उठा सकते हैं।

    फिलहाल Amazon miniTV एंड्रॉयड यूजर्स के लिए फ्री है और भविष्य में यह पेड होगा या नहीं, इस बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। Amazon miniTV पर आशीष चंचलानी, प्रजाक्ता कोली, सेजल कुमार और मालविका सितलानी जैसे यूट्यूब क्रिएटर्स के कंटेंट आपको देखने को मिलेंगे। बता दें फ्लिपकार्ट ने भी 2019 में एंड्रॉयड यूजर्स के लिए Flipkart Video पेश किया था।

    विज्ञापन

    Amazon miniTV अमेजन प्राइम वीडियो के मुकाबले काफी अलग है। अमेजन प्राइम वीडियो अलग से एक एप है जिस पर वीडियो या शोज देखने के लिए शुल्क देना होता है। अमेजन की प्राइम मेंबरशिप 329 रुपये तीन महीने के लिए है, वहीं एक साल के लिए शुल्क 999 रुपये है। Amazon miniTV फिलहाल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए है, हालांकि कंपनी ने कहा है कि जल्द ही इसे आईओएस यूजर्स के लिए पेश किया जाएगा। अगले कुछ महीने में इसका अपडेट आ जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Amazon miniTV में TVF, Pocket Aces जैसे चैनल को शामिल किया गया है जो कि पहले से ही यूट्यूब पर काफी लोकप्रिय हैं। miniTV पर खाना-खजाना के लिए Kabita Kitchen, Cook with Nisha और Gobble जैसे के वीडियो देखने के लिए मिलेंगे। अमेजन मिनीटीवी में 5,00 टाइटल हैं जिनमें टीवी शोज से लेकर मूवी और वेब सीरीज शामिल हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें