इंतजार खत्म: Clubhouse का एंड्रॉयड एप इसी सप्ताह होगा भारत में लॉन्च
आपको याद हो तो पिछले सप्ताह ही Clubhouse का बीटा वर्जन अमेरिका में चुनिंदा यूजर्स के लिए लॉन्च किया गया है।

विस्तार
ऑडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Clubhouse इसी सप्ताह भारत और कई अन्य देशों में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने ट्वीट करके कहा है कि इस सप्ताह के अंत तक भारत और ब्राजील समेत कई देशों में Clubhouse का एंड्रॉयड वर्जन लॉन्च किया जाएगा। Clubhouse ने अपने ट्वीट में कहा है कि ब्राजील, जापान और रूस में क्लबहाउस का एंड्रॉयड एप मंगलवार यानी 18 मई को रिलीज होगा, जबकि नाइजीरिया और भारत में इसे शुक्रवार और अन्य देशों में शनिवार या रविवार को लॉन्च किया जाएगा। आपको याद हो तो पिछले सप्ताह ही Clubhouse का बीटा वर्जन अमेरिका में चुनिंदा यूजर्स के लिए लॉन्च किया गया है।
वैसे यह अभी तक कंपनी की ओर से स्पष्ट नहीं किया गया है कि Clubhouse का एंड्रॉयड वर्जन भारत में लॉन्च तो हो रहा है लेकिन यह इनवाइट ओनली होगा या सभी के लिए होगा क्योंकि अमेरिका में इसे सिर्फ अंग्रेजी यूजर्स और इनवाइट ओनली के आधार पर उपलब्ध कराया गया है।
Clubhouse को पिछले साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था और फरवरी 2021 तक इसे 10 मिलियन लोगों ने डाउनलोड कर लिया था। इसकी जानकारी एप इंटेलिजेंस फर्म सेंसर टॉवर ने दी है। इससे पहले इसी महीने कंपनी ने मोनेटाइजेशन फीचर भी लॉन्च किया है ताकि क्रिएटर्स की कमाई हो सके। क्लबहाउस की टक्कर माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर, फेसबुक, Discord भी आई गई हैं। ट्विटर ने भी स्पेस नाम से ऑडियो प्लेटफॉर्म पेश किया है।
मल्टीमीडिया इंस्टैंट मैसेजिंग एप Telegram ने भी हाल ही में Telegram Voice Chats 2.0 नाम से एक फीचर लॉन्च किया है जो कि ऑडियो ओनली चैटिंग प्लेटफॉर्म है। इसमें अनलिमिटेड लोगों के साथ वॉयस कॉल किया जा सकता है।
- व्हाट्सएप का अड़ियल रुख: हाईकोर्ट से कहा, ग्राहक के पास प्लेटफार्म छोड़ने का विकल्प मौजूद
- Realme 8 5G का नया वेरियंट भारत में हुआ लॉन्च, कीमत मात्र 13999 रुपये
- Realme 7i को भारत में मिलने लगा एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI 2.0 का अपडेट
- व्हाट्सएप की नई प्राइवेसी पॉलिसी 15 मई से हुई लागू, शर्तें ना मानने पर यूजर्स नहीं कर पाएंगे इन फीचर्स का प्रयोग