Twitter Blue Tick: अमिताभ बच्चन को पैसे देने के बाद भी नहीं मिला ब्लू टिक वापस, कहा- अब का, गोड़वा जोड़े पड़ी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 21 Apr 2023 05:13 PM IST
सार

एलन मस्क ने कहा है कि जो पैसे देगा सिर्फ उसे ही ब्लू टिक मिलेगा। अब अमिताभ बच्चन ने ब्लू टिक के लिए पैसे भी दे दिए हैं लेकिन उन्हें ब्लू टिक वापस नहीं मिला है।

विज्ञापन
Twitter Blue Tick Amitabh Bachchan did not get the blue tick back even after giving money
amitabh bachchan twitter - फोटो : Twitter

    विस्तार

    ट्विटर के ब्लू टिक को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है। रातों-रातों सभी के ब्लू टिक एलन मस्क ने वापस ले लिए हैं। जिनके ब्लू टिक गायब हुए हैं उस लिस्ट में अमिताभ बच्चन से लेकर विराट कोहली जैसे सेलेब्रिटी भी शामिल हैं। एलन मस्क ने कहा है कि जो पैसे देगा सिर्फ उसे ही ब्लू टिक मिलेगा। अब अमिताभ बच्चन ने ब्लू टिक के लिए पैसे भी दे दिए हैं लेकिन उन्हें ब्लू टिक वापस नहीं मिला है।

    अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके कहा, 'T 4623 - ए twitter भइया ! सुन रहे हैं ? अब तो पैसा भी भर दिये हैं हम ... तो उ जो नील कमल ✔️ होत है ना, हमार नाम के आगे, उ तो वापस लगाय दें भैया , ताकि लोग जान जायें की हम ही हैं - Amitabh Bachchan .. हाथ तो जोड़ लिये रहे हम । अब का, गोड़वा 👣जोड़े पड़ी का ??'

    विज्ञापन

    ब्लू टिक के लिए सब्सक्रिप्शन अनिवार्य

    ट्विटर ने ब्लू टिक को लेकर एक दिन पहले ही एलान किया था कि ब्लू टिक के लिए सब्सक्रिप्शन प्लान लेना ही होगा। ट्विटर ने अपने वेरिफाइड अकाउंट से जानकारी देते हुए कहा था कि लेगेसी ब्लू चेकमार्क हटाए जाने की आखिरी तारीख 20 अप्रैल है। हम लीगेसी सत्यापित चेकमार्क को हटा रहे हैं। यानी फ्री वाले सभी ब्लू टिक हटाए जाएंगे और यदि आप अपने अकाउंट पर ब्लू चेकमार्क यानी नीले टिक को बनाए रखना चाहते हैं तो आपको इसके लिए भुगतान करना होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें