Twitter Blue Subscription: ब्लू टिक से इसका कोई संबंध नहीं है, जानें इसके बारे में विस्तार से

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 17 May 2021 02:35 PM IST
सार

Twitter Blue में भले ही Blue है लेकिन इसका ब्लू टिक (अकाउंट वेरिफिकेशन) से कोई ताल्लुक नहीं है। Twitter Blue एक पेड सर्विस है जिसके तहत आपको अंडू ट्वीट जैसे कुछ खास फीचर्स मिलेंगे।

विज्ञापन
twitter blue subscription service features update what is it and how to use it
ट्विटर ब्लू: Twitter Blue - फोटो : twitter.com/wongmjane

    विस्तार

    ट्विटर की पेड सर्विस की चर्चा लंबे समय से हो रही है। Twitter की पेड सर्विस का नाम अब सामने आया है जिसे Twitter Blue कहा जा रहा है। पेड सर्विस के नाम को लेकर लोगों में काफी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। आपको बता दें कि Twitter Blue में भले ही Blue है लेकिन इसका ब्लू टिक (अकाउंट वेरिफिकेशन) से कोई ताल्लुक नहीं है। Twitter Blue एक पेड सर्विस है जिसके तहत आपको अंडू ट्वीट जैसे कुछ खास फीचर्स मिलेंगे।

    क्या है ट्विटर की Twitter Blue सर्विस?

    सबसे पहले आपको बता दें कि ट्विटर ने इस सर्विस के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की है। रिवर्स इंजीनियरिंग एक्सपर्ट जेन मनचुन वोंग ने ट्वीट करके दावा है कि ट्विटर जल्द अपनी पेड सर्विस को Twitter Blue के नाम से लॉन्च कर सकता है। Twitter Blue का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को हर महीने 2.99 डॉलर यानी करीब 220 रुपये देने होंगे।

    विज्ञापन

    इस सर्विस के तहत यूजर्स को undo tweet (ट्वीट को एडिट करने वाला फीचर), Collections जैसे फीचर्स मिलेंगे जो कि आम यूजर्स के लिए नहीं होंगे। undo tweet का इस्तेमाल किसी ट्वीट, रिप्लाई, tweetstorms और किसी ट्वीट को कोट करने में हो सकेगा, वहीं Collections फीचर के जरिए यूजर्स अपने पसंदीदा ट्वीट को सेव कर सकेंगे, हालांकि Twitter Blue सर्विस कब लॉन्च होगी, इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि इसी साल फरवरी में सुपर फॉलो पेमेंट फीचर लॉन्च किया है जिसके तहत ट्विटर यूजर्स अपने फॉलोअर्स को अतिरिक्त कंटेंट दिखाने के लिए पैसे ले सकेंगे। इसमें बोनस ट्वीट, कम्युनिटी ग्रुप तक पहुंच, न्यूजलेटर की सदस्यता आदि शामिल हैं। ट्विटर ने कहा था कि जिन यूजर्स के पास अच्छे खासे फॉलोअर्स हैं, वे सुपर फॉलो फीचर के तहत अपने यूजर्स से स्पेशल कंटेंट के लिए हर महीने 4.99 डॉलर यानी करीब 364 रुपये ले सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें