ट्विटर ने घरेलू हिंसा पर लगाम लगाने के लिए लॉन्च किया सर्च प्रॉम्प्ट, ऐसे करेगा काम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 17 Jun 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
Twitter backs efforts to quell rise in domestic violence with the launch of dedicated search prompt
Twitter domestic voilence - फोटो : amarujala

    ट्विटर ने घरेलू हिंसा पर लगाम लगाने और उसे नियंत्रित करने वालों का समर्थन में अलग से सर्च प्रॉम्प्ट लॉन्च किया है जो कि घरेलू हिंसा को लेकर आधिकारिक स्रोतों से जानकारी और अपडेट देने के लिए है। अब हर बार जब भी कोई घरेलू हिंसा के मुद्दे से जुड़े कुछ कीवर्ड खोजेगा, तो एक प्राम्प्ट उसे ट्विटर पर उपलब्ध प्रासंगिक जानकारी और मदद के लिए रिडायरेक्ट करेगा। यह ट्विटर के #ThereIsHelp प्रॉम्प्ट का विस्तार है, जो विशेष रूप से जनता के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर स्पष्ट, विश्वसनीय जानकारी खोजने के लिए शुरू किया गया था।

    ट्विटर ने भारत में समुदायों के प्रति अपने प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (@MinistryWCD) और राष्ट्रीय महिला आयोग (@NCWIndia) के साथ भागीदारी की है। सर्च प्रॉम्प्ट भारत में आईओएस, एंड्रॉयड और mobile.twitter.com पर अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा।

    विज्ञापन

    इस सुविधा की समीक्षा नियमित अंतराल पर ट्विटर टीम द्वारा की जाएगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी संबंधित कीवर्ड त्वरित सक्रिय सर्च उपलब्ध हों। कुछ सर्च कीवर्ड्स में शामिल हैं: #crimeagainstwomen, #domesticviolence, #dowry, #dowrydeath, #genderviolence, #genderbasedviolence, #lockdownviolence, #maritalrape, #POSH #महिलाहिंसा, #घरेलूहिंसा, #महिलाअत्याचार, #दहेज, #दहेजहत्या, #दहेजप्रथा, #बलात्कार, #भ्रूणहत्या, #कन्याभ्रूणहत्या, #वैवाहिकबलात्कार

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि वैश्विक स्तर पर और भारत में देखा गया है, कोविड-19 लॉकडाउन अवधि के दौरान घरेलू हिंसा के मामलों में भारी वृद्धि हुई है। यूएन वूमैन की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 12 महीनों में पार्टनक द्वारा 24.3 करोड़ (243 मिलियन) महिलाओं और 15-19 वर्ष की आयु की लड़कियों को यौन और/या शारीरिक हिंसा से प्रताड़ित किया गया है।

    इसके अलावा, भारत भर से घरेलू हिंसा की शिकायतें प्राप्त करने वाले राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने राष्ट्रीय कोरोना वायरस लॉकडाउन अवधि में लैंगिक हिंसा के मामलों में दो गुना से अधिक वृद्धि दर्ज की है। इस घरेलू हिंसा को फिलहाल घर पर रहने को मजबूर निंदनीय जीवनसाथियों के आक्रोश को इसके लिए ज़िम्मेदार ठहराया जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें