Oppo Find X2 और Find X2 Pro स्मार्टफोन भारत में हुए लॉन्च, जानिए कीमत
Oppo Find X2 और Find X2 Pro भारत में हुए लॉन्चफाइंड एक्स 2 प्रो Lamborghini एडिशन भारतीय बाजार में हुआ पेशओप्पो फाइंड एक्स 2 की कीमत है 64,999 रुपये

विस्तार
चीनी टेक कंपनी ओप्पो (Oppo) ने तमाम लीक्स के बाद आखिरकार फाइंड एक्स 2 सीरीज को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के तहत फाइंड एक्स 2 और फाइंड एक्स 2 प्रो के साथ फाइंड एक्स 2 प्रो Lamborghini एडिशन को भारतीय बाजार में उतारा गया है। यूजर्स को तीनों डिवाइस शानदार डिस्प्ले, लेटेस्ट प्रोसेसर और पावरफुल बैटरी का सपोर्ट मिला है। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले फाइंड एक्स 2 सीरीज को ग्लोबली लॉन्च किया था।
कंपनी ने ओप्पो फाइंड एक्स 2 के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 64,999 रुपये रखी है। इस स्मार्टफोन को सेरामिक ब्लैक और ओसियन ग्लास कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकेगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक फाइंड एक्स 2 प्रो और Lamborghini एडिशन की कीमत की जानकारी का खुलासा नहीं किया है। फिलहाल, तीनों स्मार्टफोन की सेल की जानकारी भी अब तक नहीं मिली है।
ओप्पो फाइंड एक्स 2 में 6.7 इंच का क्यूएचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1440x3168 पिक्सल है। साथ ही इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित ColorOS 7.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कैमरे की बात करें तो यूजर्स को इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स586 सेंसर, 12 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स708 सेंसर और 13 मेगापिक्सल का tertiary सेंसर मौजूद है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
- Tecno Spark Power 2 भारत में हुआ लॉन्च, इसमें है 6000mAh की बैटरी, कीमत 10 हजार रुपये से कम
- Realme X3 और Realme X3 SuperZoom 25 जून को भारत में होंगे लॉन्च
- Samsung Galaxy A21s स्मार्टफोन पावरफुल बैटरी के साथ भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत
- HTC के दो शानदार स्मार्टफोन से उठा पर्दा, मिलेगा चार कैमरे का सपोर्ट