Tecno Spark Power 2 भारत में हुआ लॉन्च, इसमें है 6000mAh की बैटरी, कीमत 10 हजार रुपये से कम
Tecno Spark Power 2 की कीमत 9,999 रुपये है4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी23 जून को होगी पहली सेल

विस्तार
बजट फोन मार्केट में अपनी पकड़ रखने वाली कंपनी टेक्नो ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Tecno Spark Power 2 लॉन्च कर दिया है। टेक्नो स्पार्क पावर 2 में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके अलावा इसमें 7 इंच की बड़ी डिस्प्ले भी है। आइए जानते हैं इस फोन के बारे में विस्तार से...
Tecno Spark Power 2 की कीमत
Tecno Spark Power 2 की कीमत 9,999 रुपये है। इस कीमत में आपको 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। इस फोन की पहली सेल 23 जून को रात 12 बजे फ्लिपकार्ट से होगी। यह फोन आइस जेडिएट और मिस्टी ग्रे कलर वेरियंट में मिलेगा।
इस फोन में एंड्रॉयड 10 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 7 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1640 पिक्सल है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 480 निट्स है। फोन में 2GHz का मीडियाटेक हीलियो P22 MTK6762 प्रोसेसर है जो कि एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
Tecno Spark Power 2 का कैमरा
कैमरे की बात करें तो इस फोन में चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। दूसरा लेंस वाइड एंगल है, तीसरा लेंस मैक्रो लेंस है और चौथा लेंस डेफ्थ के लिए है। कैमरे के साथ फ्लैश लाइट और बोकेह, ऑटो सीन डिटेक्शन, एआई बॉडी शेपिंग, गूगल लेंस, एआर मोड और एआई ब्यूटी मोड मिलेंगे। फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
Tecno Spark Power 2 की बैटरी और कनेक्टिकिटी
इस फोन में 6000mAh की बैटरी है जो 18वॉट का फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बैटरी को लेकर कंपनी ने 37 घंटे की कॉलिंग, 13 घंटे गेमिंग और 376 घंटे के स्टैंडबाय का दावा किया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में ब्लूटूथ v5, 4G LTE, वाई-फाई और रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन में गूगल असिस्टेंट के लिए अलग से एक बटन दिया गया है।