New Aadhaar App: अब घर बैठे होंगे कई जरूरी काम, जानिए नए आधार एप के 10 जबरदस्त फायदे
UIDAI का नया Aadhaar App अब पहले से ज्यादा सुविधाजनक है। इसमें कई ऐसे फीचर्स जोड़े गए हैं, जिनकी मदद से यूजर्स बिना आधार सेवा केंद्र गए कई काम घर बैठे कर सकते हैं। जानिए नए एप में कौन-कौन सी सुविधाएं मिल रही हैं और उनका इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है।

विस्तार
पहले आधार कार्ड से जुड़ा कोई काम कराने के लिए आधार सेवा केंद्र जाना पड़ता था, लेकिन नए आधार एप (Aadhaar App) ने पुरानी समस्याओं को दूर कर दिया है। नए आधार एप में फोन से ऑथेंटिकेशन और वेरिफिकेशन की कई नई सुविधाएं जोड़ दी गई हैं, जिनसे अब कई सारे काम आप घर बैठे ही कर सकते हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) लगातार आधार एप को लगातार अपडेट कर रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा सकें। आइए जानते हैं नए आधार एप में मिलने वाली 10 सेवाओं के बारे में जो आपके काम को आसान बना सकती हैं।

1. एक एप में 5 आधार प्रोफाइल
अगर आपके परिवार में कई सदस्य हैं, तो आपको अलग-अलग फोन में एप रखने की जरूरत नहीं है। नए एम-आधार एप में आप एक ही मोबाइल नंबर से 5 अलग-अलग आधार प्रोफाइल, जैसे माता-पिता, पति/पत्नी या बच्चों के आधार लिंक कर सकते हैं और उन्हें आसानी से मैनेज कर सकते हैं।
2. बायोमेट्रिक लॉक/अनलॉक
यह एप की सबसे बेहतरीन सुविधाओं में से एक है। आधार डेटा के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए आप एप के जरिए अपने बायोमेट्रिक्स (फिंगरप्रिंट और आइरिस स्कैन) को 'लॉक' कर सकते हैं। जब आपको खुद वेरिफिकेशन करना हो, तो इसे अस्थायी रूप से 'अनलॉक' करें। काम खत्म होते ही यह अपने आप ही लॉक हो जाएगा।

3. डिजिटल आधार (e-Aadhaar) हमेशा रहेगा साथ
फिजिकल आधार कार्ड खो जाने या साथ न होने पर, आप एप के माध्यम से कभी भी और कहीं भी अपने ई-आधार की पासवर्ड-प्रोटेक्टेड डिजिटल कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं और वेरिफिकेशन के लिए दिखा सकते हैं। यह हर जगह पूरी तरह से मान्य है।
4. वर्चुअल आईडी (VID) जनरेट करना
कई बार हम अपना 12 अंको वाला असली आधार नंबर किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहते। ऐसे में एप आपको 16 अंकों की एक वर्चुअल आईडी (Virtual ID) बनाने की सुविधा देता है। इसे आप ई-केवाईसी (e-KYC) के लिए असली आधार नंबर की जगह इस्तेमाल कर सकते हैं।
- Anthropic: हिंदी में अपनापन, अंग्रेजी में सटीकता; एंथ्रोपिक की नई रिसर्च में सामने आया Claude AI का अलग अंदाज
- Train: ऑस्ट्रेलिया में मोबाइल नेटवर्क ठप होते ही रुक गईं ट्रेनें, क्या भारत में भी ऐसा हो सकता है?
- स्पैम लेबलिंग विवाद पर Truecaller का नया बयान: सीईओ बोले- सरकारी संस्थाओं के साथ मिलकर निकालेंगे समाधान
- Moto G77 Power की सेल शुरू: 7,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 50MP कैमरा, जानिए ऑफर्स और फीचर्स