Tech News: Threads के यूजर्स की संख्या 17 करोड़ के पार छह जुलाई 2023 को हुआ था लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 05 Jul 2024 10:18 AM IST
सार

छह जुलाई 2023 को Threads को लॉन्च किया गया था। Threads की लॉन्चिंग एलन मस्क के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स को टक्कर देने के लिए हुई थी, लेकिन एक्स की रफ्तार कभी कम नहीं हुई।

विज्ञापन
Threads Has 175 Million Monthly Active Users After a Year
Threads Update - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    मेटा के स्वामित्व वाले माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म भले ही हिट नहीं हो रहा लेकिन इसके यूजर्स लगातार बढ़ रहे हैं। छह जुलाई 2023 को Threads को लॉन्च किया गया था। Threads की लॉन्चिंग एलन मस्क के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स को टक्कर देने के लिए हुई थी, लेकिन एक्स की रफ्तार कभी कम नहीं हुई।

    एक साल बाद मेटा ने एक ब्लॉग पब्लिश किया है जिसमें बताया गया है कि Threads के यूजर्स की संख्या 175 मिलियन यानी 17.5 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है। 175 मिलियन सिर्फ यूजर्स की नहीं, बल्कि एक्टिव यूजर्स की संख्या है। Threads पर करीब 50 मिलियन से अधिक टॉपिक के टैग्स लाइव हैं। इसकी जानकारी खुद मेटा ने दी है।

    विज्ञापन

    एक्टिव यूजर्स में भारतीयों की संख्या सबसे अधिक

    मेटा ने अपने ब्लॉग में कहा है कि Threads पर जितने एक्टिव यूजर्स हैं उनमें भारतीय यूजर्स की संख्या सबसे ज्यादा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जिन टॉपिक पर सबसे ज्यादा बातें होती हैं, पोस्ट होते हैं उनमें फिल्म, टीवी, ओटीटी और स्पोर्ट्स के टॉपिक शामिल हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें