काम की बात: WhatsApp के फर्जी कॉल और मैसेज की यहां करें शिकायत, तुरंत होगा एक्शन
चक्षु पोर्टल की मदद से अभी तक लाखों सिम कार्ड ब्लॉक किए गए हैं और हजारों मोबाइल को ब्लॉक किया गया है। आज की रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि चक्षु पोर्टल का इस्तेमाल कैसे करना है और इस पर किसी तरह के स्कैम या मोबाइल चोरी की शिकायत कैसे करनी है।

विस्तार
चक्षु पोर्टल का नाम तो आपने सुना ही होगा। भारत सरकार ने देश में बढ़ रहे ऑनलाइन स्कैम और फ्रॉड की शिकायत के लिए चक्षु पोर्टल को पेश किया है। इस पोर्टल पर आप फर्जी फोन कॉल, व्हाट्सएप कॉल और मैसेज के जरिए होने वाली किसी भी तरह की ठगी और फ्रॉड के बारे में शिकायत कर सकते हैं। चक्षु पोर्टल को केंद्रीय दूरसंचार विभाग की मदद से लॉन्च किया गया है।
चक्षु पोर्टल की मदद से अभी तक लाखों सिम कार्ड ब्लॉक किए गए हैं और हजारों मोबाइल को ब्लॉक किया गया है। आज की रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि चक्षु पोर्टल का इस्तेमाल कैसे करना है और इस पर किसी तरह के स्कैम की शिकायत कैसे करनी है।
चक्षु पोर्टल को दूरसंचार विभाग की साइट संचार साथी के जरिए ही एक्सेस किया जा सकगेा। चक्षु पर संदिग्ध फ्रॉड कम्युनिकेशन रिपोर्ट प्रणाली दी गई है। इसमें धोखेबाजों के फोन या व्हाट्सएप कॉल और मैसेज की जानकारी दी जा सकेगी। नागरिक किसी भी तरह के फ्रॉड के सबूत जैसे स्क्रीनशॉट भी अपलोड कर सकेंगे। उन्हें कॉल या मैसेज आने का समय, तारीख और अन्य उपलब्ध जानकारी लिखनी होगी। अपना नाम और फोन नंबर बताना होगा। उनके फोन नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा, जिसे बताने पर शिकायत दर्ज हो जाएगी।
- CocoaPods Data Leak: खतरे में 30 लाख एपल यूजर्स की प्राइवेसी, कभी भी हो सकते हैं हैकिंग के शिकार
- रिपोर्ट: भारत के 92% दफ्तरों में हो रहा एआई टूल का इस्तेमाल, 46% कर रहे ChatGPT का इस्तेमाल
- काम की बात: लैपटॉप के वाई-फाई का पासवर्ड भूल गए हैं तो क्या हुआ, सॉल्यूशन यहां है
- कामयाबी: इंसानी दिमाग के साथ लॉन्च हुआ दुनिया का पहला AI रोबोट, लोगों की बढ़ी चिंता