Threads App: मार्क जकरबर्ग के इस क्रांतिकारी एप में हैं ये बड़ी कमियां, यूजर्स को जल्द पड़ेगी जरूरत
Threads की लोकप्रियता के बाद एलन मस्क ने मेटा पर कानूनी कार्रवाई की धमकी दी है और इस संबंध में ट्विटर के एक वकील ने मेटा को एक पत्र भी भेजा है। आप में से कई लोग Threads का इस्तेमाल कर रहे होंगे, लेकिन क्या आपको इसकी कमियों के बारे में पता है? आइए हम आपको बताते हैं...

विस्तार
मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग का क्रांतिकारी एप Threads लॉन्च हो गया है। इसे ट्विटर किलर कहा जा रहा है यानी Threads एप ट्विटर को खत्म कर देगा। Threads एप लॉन्चिंग के साथ ही वायरल हो गया है और इसे महज 18 घंटे में तीन करोड़ लोगों ने डाउनलोड किया है जो कि अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। लॉन्चिंग के महज 2 घंटे में ही Threads को 20 लाख लोगों ने डाउनलोड किया था। Threads की लोकप्रियता के बाद एलन मस्क ने मेटा पर कानूनी कार्रवाई की धमकी दी है और इस संबंध में ट्विटर के एक वकील ने मेटा को एक पत्र भी भेजा है। आप में से कई लोग Threads का इस्तेमाल कर रहे होंगे, लेकिन क्या आपको इसकी कमियों के बारे में पता है? आइए हम आपको बताते हैं...
- अकाउंट नहीं कर सकते डिलीट:आपको जानकर हैरानी होगा कि Instagram आईडी से आपने Threads एप में लॉगिन तो कर लिया है लेकिन आप अपने अकाउंट को डिलीट नहीं कर सकते। यदि आप अपने Threads अकाउंट को डिलीट करते हैं तो आपका इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिलीट हो जाएगा। इसके अलावा आप एक साथ अपने सभी पोस्ट को डिलीट नहीं कर सकते। एक-एक पोस्ट ही डिलीट करना होगा।
- डायरेक्ट मैसेज:थ्रेड एप में आपको किसी को डायरेक्ट मैसेज नहीं कर सकते। इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर में डायरेक्ट मैसेजिंग की सुविधा मिलती है।
- यूजर नेम:थ्रेड एप में यूजर नेम को भी बदलने का विकल्प नहीं है, क्योंकि इसमें इंस्टाग्राम आईडी से लॉगिन हो रहा है।
- वेब वर्जन:थ्रेड एप का वेब वर्जन अभी लॉन्च नहीं हुआ है और लॉन्चिंग को लेकर भी फिलहाल कोई खबर नहीं है।
- हैशटैग और कीवर्ड:थ्रेड एप में हैशटैग और कीवर्ड के साथ आप पोस्ट तो कर सकते हैं लेकिन इनके साथ सर्च का कोई ऑप्शन नहीं है। ऐसे में ट्रेडिंग टॉपिक को लेकर दिक्कत होगी।
- लाइव अपडेट:आमतौर पर किसी भी सोशल मीडिया साइट पर कीवर्ड और हैशटैग की मदद से हम किसी घटना या इवेंट का लाइव अपडेट प्राप्त करते हैं लेकिन थ्रेड में ऐसा नहीं है।
Threads को इंस्टाग्राम की टीम ने ही तैयार किया है। Threads में भी रियल टाइम फीड मिलेगी। Threads के फीचर्स और इंटरफेस काफी हद तक ट्विटर जैसे ही हैं। Threads को अब भारत में भी उपलब्ध करा दिया गया है। Threads को गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। यदि आपके पास पहले से ही इंस्टाग्राम पर ब्लू टिक है यानी यदि आपका इंस्टाग्राम अकाउंट पहले से वेरिफाईड है तो Threads अकाउंट खुद ही वेरिफाईड हो जाएगा।
- Threads के वायरल होते ही Twitter ने Meta को धमकाया, मुकदमा करने की दी धमकी
- कैसा है Realme Narzo 60 Pro 5G, देखें फोटो
- सस्ती स्मार्टवॉच में महंगे फीचर्स, 30 दिन चलेगी बैटरी, पानी में भी नहीं होगी खराब!
- Realme narzo 60 Vs Oneplus Nord CE 3 lite: 20 हजार की कीमत में कौन है बेस्ट स्मार्टफोन, जानें सभी डिटेल्स