X Update: अचानक से कम हो सकते हैं आपके फॉलोअर्स, एलन मस्क शुरू करने वाले हैं सफाई अभियान
एक्स के आधिकारिक हैंडल से एक पोस्ट किया गया है जिसमें लिखा है कि आपके फॉलोअर्स की संख्या अचानक से कम हो सकती है, क्योंकि फर्जी और फेक अकाउंट की सफाई होने वाली है। फेक अकाउंट डिलीट किए जाएंगे।

विस्तार
एक्स के मालिक एलन मस्क के फैसले अक्सर चौंकाने वाले होते हैं। एलन मस्क जब भी कोई फैसला लेते हैं तो लोग हैरान हो जाते हैं। अब एलन मस्क एक और बड़ा फैसला लेने जा रहे हैं जिसके बाद कई लोग परेशान हो सकते हैं। एलन मस्क एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक सफाई अभियान चलाने वाले हैं जिसके बाद कई लोगों के अकाउंट के फॉलोअर्स अचानक से कम हो सकते हैं।
एक्स के आधिकारिक हैंडल से एक पोस्ट किया गया है जिसमें लिखा है कि आपके फॉलोअर्स की संख्या अचानक से कम हो सकती है, क्योंकि फर्जी और फेक अकाउंट की सफाई होने वाली है। फेक अकाउंट डिलीट किए जाएंगे।
यह अभियान एक्स के स्पैम फ्री अभियान का हिस्सा है। एलन मस्क को शुरू से ही फेक और बॉट अकाउंट से दिक्कत है और जब से वे मालिक बने हैं तब से समय-समय पर ऐसे अकाउंट की सफाई करते रहते हैं।
- YouTube: यूट्यूब ने OpenAI पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- सोरा की ट्रेनिंग के लिए हो रहा हमारे वीडियो का इस्तेमाल
- Find My Device Network: गूगल जल्द लॉन्च करेगा नया एप, खोए हुए फोन को खोजना होगा आसान
- AI Tool: लॉन्च हुआ कमाल का एआई टूल, फोटो देखते ही तुरंत बना देगा वीडियो
- AI: अश्विनी वैष्णव ने कहा- एआई पर लगाम के लिए बनेगा कानून, चुनाव के बाद जारी होगी एडवाइजरी